अलवर में निर्भया जैसी दरिंदगी, मूक-बधिर से गैंगरेप, सियासत तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलवर। राजस्थान के अलवर में मूक-बधिर नाबालिग से गैंगरेप  के बाद की गई बर्बरता का सच सामने आने के बाद लोगों की रुह कांप उठी है। पीड़िता का जयपुर में  जेके लोन अस्पताल में आठ डॉक्टर्स की टीम ने बड़ा ऑपरेशन किया है। पीड़िता की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। दिल्ली के निर्भया …

अलवर। राजस्थान के अलवर में मूक-बधिर नाबालिग से गैंगरेप  के बाद की गई बर्बरता का सच सामने आने के बाद लोगों की रुह कांप उठी है। पीड़िता का जयपुर में  जेके लोन अस्पताल में आठ डॉक्टर्स की टीम ने बड़ा ऑपरेशन किया है। पीड़िता की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। दिल्ली के निर्भया गैंगरेप जैसी वारदात की राजस्थान में पुनरावृत्ति होने से सियासत तेज हो गई है।

अलवर में गैंगरेप के बाद पुलिया से फेंकी गई नाबालिग को बुधवार को ही अलवर से जयपुर रेफर कर दिया गया था।  उसे आईसीयू में रखा गया है। पीड़िता को खून चढ़ाया गया और एक और सर्जरी भी होनी है।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुये उसे शून्य बताया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एसआईटी गठित की गई है. लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाये हैं।

ये भी पढ़े-

मध्य प्रदेश: गृह मंत्रालय ने आरटीआई कानून के तहत पूछे गए सवालों का जवाब देने से किया इनकार

संबंधित समाचार