रामपुर में 129 निकले कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस की संख्या 409 हुई
रामपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। पिछले चौबीस घंटे के भीतर 129 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, साथ ही दो संक्रमितों का आइसोलेशन पूर्ण हो गया है। संक्रमितों में सीएमओ दफ्तर का कर्मचारी, सीआरपीएफ कर्मी और जिला कारागार का एक बंदी भी शामिल है। संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में …
रामपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। पिछले चौबीस घंटे के भीतर 129 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, साथ ही दो संक्रमितों का आइसोलेशन पूर्ण हो गया है। संक्रमितों में सीएमओ दफ्तर का कर्मचारी, सीआरपीएफ कर्मी और जिला कारागार का एक बंदी भी शामिल है। संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। इससे पहले भी सीएमओ आफिस में संक्रमित मिल चुके हैं। टीम ने संक्रमितों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही कंटेनमेंट जोन भी बना दिए गए हैं। जिले में 19 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच मिले सक्रिय मरीजों की संख्या 406 हो गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण ने फिर पांव पसारना शुरू कर दिया है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डा. पंकज द्विवेदी ने बताया कि गुरुवार को 129 संक्रमित मिले हैं। जिसमें आरटीपीसीआर 115, एंटीजन में 6 प्राइवेट लैब की जांच में 8 संक्रमित मिले हैं। उनका कहना है कि संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। ऐसे में सावधानी बरतते हुए कोरोना के नियमों का पालन करने की आवश्यकता है। वहीं जिला अस्पताल में गुरुवार को भी कोरोना की जांच कराने के लिए कक्ष के बाहर कतारें लगी रहीं। शाम चार बजे तक जांच की गई।
उधर, संक्रमण बढ़ने के बाद भी लोग शारीरिक दूरी, मास्क, दो गज की दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। लोगों की यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर लोग बिना मास्क के ही घूमते नजर आ रहे हैं। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने जिले में रात का कोरोना कर्फ्यू लागू किया है, लेकिन दिन में कहीं पर कोविड नियमों का पालन होता नहीं दिख रहा है।
यहां मिले कोरोना संक्रमित
पीपलिया गोपाल, कुंदलपुर, टांडा, बिलासपुर, एसडीएम कालोनी, अस्दुल्लापुर, सीएचसी मिलक, जिला कारागार, रोशन बाग, सीएमओ आफिस, पुराना गंज, घाटमपुर, सैजनी नानकार,नगलिया आकिल,पालीटेक्निक, चाह खजान खां,सीआरपीएफ,थाना टीन में कोरोना संक्रमित मिले हैं।
59 स्थानों पर बने कंटेनमेंट जोन
गुरुवार को रामपुर में 129 संक्रमितों में 59 शहर के लोग शामिल हैं। संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कंटेनमेंट जोन बनाए गए है। नोडल अधिकारी ने बताया कि संक्रमितों को होम आईसोलेट करा दिया गया और उपचार भी शुरू करा दिया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों के भी सैपंल लिए गए है।
कोरोना पर एक नजर
तीसरे चरण में कुल संक्रमित -406 कुल ठीक हुए केस -11694
अब तक कुल संक्रमित -12,248
कुल मृतक -148
कुल रेफर -109
होम आईसोलेशन -129
गुरुवार को 129 नए संक्रमित मिले हैं, संक्रमण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है इससे बचने के लिए सेनिटाइजर, मास्क का ज्यादा इस्तेमाल करें। भीड़भाड वाले स्थान पर जाने से बचे।-डा. एसपी सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी।
