अयोध्या : टमाटर की लाली हुई कम!, मटर के भाव अब भी तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में ढाई माह पहले अपने दामों के रंग चटक करने वाले टमाटर की लाली अब कम हो गई है, जिससे उसके दाम एक बार फिर से जमीन पर आ गिरे हैं। बाकी हरी मटर समेत सभी सब्जियों के दामों में इजाफा होता जा रहा है। 10 दिन पहले तक 50 रुपये किलो मिलने …

अयोध्या। अयोध्या में ढाई माह पहले अपने दामों के रंग चटक करने वाले टमाटर की लाली अब कम हो गई है, जिससे उसके दाम एक बार फिर से जमीन पर आ गिरे हैं। बाकी हरी मटर समेत सभी सब्जियों के दामों में इजाफा होता जा रहा है। 10 दिन पहले तक 50 रुपये किलो मिलने वाली मटर अब भी 25 से 30 रुपये किलो बिक रही है।

बात अगस्त व सितंबर की है, जब 100 रुपये किलो से भी ऊपर के दामों में टमाटर बिकता था। सब्जियों में सबसे महंगा टमाटर ही था, लेकिन अब 15 से 20 रुपये किलो बिकने लगा है। लोकल मार्केट से माल आने लगा है। धीरे-धीरे 5 से 10 रुपये तक इसकी कीमत जाएगी।

नवीन सब्जी मंडी में एक क्रैट (20 से 24 किलो) टमाटर 250 से 300 के बीच में बिक रहा है। अगर फुटकर के दामों की बात करें तो यह टमाटर 15 से 20 रुपये किलो बिक रहा है। धीरे-धीरे क्षेत्र से भी टमाटर आने लगे हैं, जिससे उसकी मार्केट में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में टमाटर के दाम और गिरेंगे। 100 रुपये कैरेट तक इसके जाने की संभावना है। इसके बाद फुटकर में भी 5 रुपये किलो तक बिकेंगे। हरी मटर की बात करें तो दो हफ्ते पहले तक इसके दाम 50 रुपये किलो थे। लेकिन इधर बीच दाम 25 से 30 तक आ गए हैं। इसका कारण मौसम ही माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: रायबरेली: मकर संक्रांति पर पतंगबाजों का उत्साह चरम पर, बाजार में आईं ये पतंगें

अयोध्या में क्यों घटे टमाटर के दाम

दरअसल जब टमाटर के दाम 100 रुपये किलो से ऊपर था उस समय इसकी पैदावार नहीं थी। कोल्ड स्टोर से टमाटर निकालकर बेचा जा रहा था। इधर, क्षेत्र में टमाटर की पैदावार होने लगी है। सबसे अधिक टमाटर बीकापुर से आता है। वहां के किसान टमाटर की वैज्ञानिक दृष्टि से भी खेती करते हैं। खबर यह भी है कि बीकापुर के टमाटर नेपाल तक जाते हैं। अब स्थानीय किसान धीरे-धीरे मंडियों में टमाटर लाने लगा है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए साकेत सब्जी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मदन मौर्य ने बताया कि पहले कोल्ड स्टोर से टमाटर आता था, लेकिन अब स्थानीय किसानों की पैदावार आ रही है। मार्च तक यहां का टमाटर आता है। कुछ दिन में दाम और गिर जाएंगे। मटर अभी अपने यहां नहीं हुई। अभी तक बाहर से ही आ रही है। इसलिए दाम चढ़ रहे हैं।

संबंधित समाचार