IPL 2022 Mega Auction : आईपीएल नीलामी में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं जो रूट, दिया बड़ा बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

होबार्ट। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने खुलासा किया है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में चार साल पहले किसी टीम का साथ नहीं मिलने के बाद इस लुभावनी लीग की नीलामी में एक बार फिर शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। मौजूदा दौर में खेल के महान खिलाड़ियों में …

होबार्ट। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने खुलासा किया है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में चार साल पहले किसी टीम का साथ नहीं मिलने के बाद इस लुभावनी लीग की नीलामी में एक बार फिर शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। मौजूदा दौर में खेल के महान खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले रूट के लिए 2018 में आईपीएल की नीलामी में किसी भी टीम ने बोली नहीं लगायी थी। वह इसके बाद चकाचौंध से भरी इस लीग का हिस्सा नहीं रहे है। जो रूट ने कहा कि वह इस लीग में तभी खेलना चाहेंगे, जब इससे उनका टेस्ट करियर प्रभावित नहीं होगा।

रूट ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो डॉट कॉम’ से कहा, ”समय कम है लेकिन मुझे कई चीजों के बारे में सोचना है।” उन्होंने कहा, ” क्या इसका मेरे टेस्ट क्रिकेट खेलने पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा?  अगर मैं ऐसा नहीं सोचता तो मैं खुद को नीलामी में रखूंगा। लेकिन मैं कभी ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिससे इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने में दिक्कत हो। यह सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मेरी और अन्य खिलाड़ियों की प्राथमिकता है।”

आगामी सत्र से पहले आईपीएल की बड़ी नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने भी बुधवार को कहा था कि आगामी व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद वह आईपीएल में वापसी करने पर विचार कर रहे है। भाषा आनन्द मोना

संबंधित समाचार