पीलीभीत: कांग्रेस ने बरखेड़ा सीट पर चब्बा, पूरनपुर में ईश्वरी दयाल को प्रत्याशी किया घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। अभी तक जनपद की चार सीटों पर सिर्फ बीसलपुर से बहुजन समाज पार्टी ने अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू के टिकट की घोषणा की थी। इसके बाद देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ने दो सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बरखेड़ा सीट पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा …

अमृत विचार, पीलीभीत। अभी तक जनपद की चार सीटों पर सिर्फ बीसलपुर से बहुजन समाज पार्टी ने अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू के टिकट की घोषणा की थी। इसके बाद देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ने दो सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बरखेड़ा सीट पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है, जबकि पूरनपुर में ईश्वरी दयाल पासवान पर दांव खेला है। जिसके बाद राजनीतिक समीकरण बदलना तय माना जा रहा है।

पूरनपुर सीट पर पासी समाज की भाजपा के विधायक से नाराजगी की भी चर्चाएं आम थी। कांग्रेस के पासवान प्रत्याशी उतारने के बाद भाजपा पर असर पड़ सकता है, जोकि सियासी समीकरण बदलने का काम करेंगे। तराई में सियासी जमीन खो चुकी कांग्रेस लंबे समय से संगठन को मजबूत बनाने में जुटी है। तीन दशक से अधिक समय से चारों सीटों पर कोई विधायक कांग्रेस का नहीं बन सका। इस बार प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव की कमान संभाली है।

ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन खड़ा करने के भी दावे किए जा रहे हैं। इन सबके बीच चार सीटों पर 23 दावेदारों ने आवेदन किया था। पूरनपुर और बरखेड़ा सीट के दावेदारों की पहली सूची में घोषणा के कयास थे, जो कि सही साबित हुए। बृहस्पतिवार को कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में इन दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। बरखेड़ा में जिलाध्यक्ष का प्रत्याशी बनना तय था और उन्हीं की घोषणा कर दी गई है। पूरनपुर में बसपा के दिग्गज नेता रहे जोकि तीन साल से कांग्रेस में हैं, ईश्वर दयाल पासवान काे प्रत्याशी बनाया है। इन दोनों प्रत्याशियों से राजनीतिक सरगर्मियां भी बढ़ गई हैं।

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत: मोदी-योगी के फोटो वाली राशन सामग्री बांट रहे काेटेदार

 

संबंधित समाचार