रायबरेली: ट्रक ने मासूम को कुचला, मौके पर हुई मौत
रायबरेलीः कोतवाली क्षेत्र के थुलवासा कस्बे में रायबरेली की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दो वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक बच्चे के सड़क पर आ जाने से …
रायबरेलीः कोतवाली क्षेत्र के थुलवासा कस्बे में रायबरेली की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दो वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अचानक बच्चे के सड़क पर आ जाने से संभल नहीं पाया ट्रक
कोतवाली क्षेत्र के थुलवासा कस्बे में महाराजगंज-रायबरेली मार्ग के किनारे अमित यादव का मकान है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अमित का बेटा आर्य (2 वर्ष) खेलते हुए अचानक सड़क पर आ गया। इसी दौरान रायबरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। घटना में आर्य की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों समेत ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं घटनास्थल से कुछ दूर पर ही पुलिस ने घटना में शामिल ट्रक व चालक को भी हिरासत में ले लिया। कोतवाल नारायण कुमार कुशवाहा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है ।शिकायती पत्र आते ही मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
ये भी पढ़ें: बहराइच: खाद की 39 दुकानों पर छापा, चार का लाइसेंस निलंबित
माता-पिता का इकलौता बेटा था आर्य
ट्रक से कुचलकर मौत का शिकार आर्य अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दुर्घटना में आर्य की मौत के बाद अमित के परिवार का दीपक बुझ गया। घटना के बाद आर्य के पिता अमित व उसकी मां कल्पना रो-रोकर बेहाल है। आर्य के माता पिता व परिजन इस घटना से टूट से गए हैं।
