पीलीभीत: जिला निर्वाचन अधिकारी ने टीम के साथ स्ट्रांग रूम और पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का किया निरीक्षण
अमृत विचार, पीलीभीत। जिला निर्वाचन अधिकारी की अगुवाई में स्ट्रांग रूम और पोलिंग पार्टी रवानगी के स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। वहीं दुकानें अधिग्रहित कर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों …
अमृत विचार, पीलीभीत। जिला निर्वाचन अधिकारी की अगुवाई में स्ट्रांग रूम और पोलिंग पार्टी रवानगी के स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। वहीं दुकानें अधिग्रहित कर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों संग बैठक की।
जिसके बाद मतगणना स्थल और पोलिंग पार्टियों की रवानगी मंडी समिति का औचक निरीक्षण किया। मंडी स्थल में स्थापित स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाएं विधानसभा वार देखी गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि तत्काल स्ट्रांग रूम से सम्बन्धित समस्त दुकान का अधिग्रहण कराएं। इसके बाद दुकानों का खाली कराते हुए मरम्मत कार्य, लाईट, रंगाई एवं साफ सफाई की व्यवस्था मंडी सचिव के माध्यम से कराई जाएगी।
स्ट्रांग रूम से वोटिंग मशीन प्राप्त करने व मतगणना स्थल तक ले जाने को बैरिकेडिंग व्यवस्था का जायजा लिया। पोलिंग पार्टियों को मशीनें उपलब्ध कराते हुए रवानगी से जुड़ी व्यवस्था भी देखी। इसमें पिछले चुनावों के आधार पर व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया। मंडी के पिछले निर्वाचन मैप के माध्यम से व्यवस्थाएं देखी। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे, लाईट व्यवस्था समेत कई काम कराने के निर्देश दिए गए। फोर्स के रुकने व स्ट्रांग रूम की निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई।
पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए यातायात व्यवस्था को लेकर एआरटीओ अमिताभ राय को निर्देश दिए कि कोविड के दृष्टिगत मंडी में अधिक भीड़ न हो। इसलिए दो विधानसभाओं के लिए अतिरिक्त स्थल पार्टी रवानगी को चिहिन्त कर लिया जाए। समस्त पहलुओं पर विचार विमर्श कर रिपोर्ट मांगी। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी रामसिंह गौमत, देवेन्द्र प्रताप मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट डॉ.राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान जागरूकता कार्यशाला का किया आयोजन, सौंपी जिम्मेदारी
