अयोध्या: कोरोना से जंग के लिए सक्रिय हुईं निगम की समितियां
अयोध्या। कोरोना के नये वैरियन्ट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर निगम के वार्डों में गठित निगरानी समितियों को सक्रिय करने के लिए बैठक हुई। बैठक में नगर आयुक्त विशाल सिंह द्वारा शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के सम्बन्ध में निगरानी समितियों को अवगत कराया गया। बता दें कि वर्तमान में बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत …
अयोध्या। कोरोना के नये वैरियन्ट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर निगम के वार्डों में गठित निगरानी समितियों को सक्रिय करने के लिए बैठक हुई। बैठक में नगर आयुक्त विशाल सिंह द्वारा शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के सम्बन्ध में निगरानी समितियों को अवगत कराया गया।
बता दें कि वर्तमान में बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत निगरानी समितियों की अहम भूमिका है। मोहल्ला निगरानी समिति के पास पल्स आक्सीमीटर और इन्फ्रारेड थर्मामीटर की उपलब्धता मास्क एवं सैनिटाइजर की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की गई। इसके साथ साथ निगरानी समितियों द्वारा रूट चार्ट और और माइक्रोप्लान बनाकर वार्ड के प्रत्येक घरों का निरीक्षण किए जाने व कोविड-19 के लक्षण वाले व्यक्तियों/संक्रमित व्यक्तियों की टेस्टिंग/मेडिकल किट इत्यादि की सुविधा स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर उपलब्ध कराने व संक्रमित व्यक्तियों के घरों के आगे फ्लायर चस्पा किये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।
वर्तमान में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण
इसके साथ-साथ टीकाकरण से छूटे हुए व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें शीघ्र निकटवर्ती केन्द्र पर वैक्सीनेशन के लिए जाने के लिए प्रेरित किया जाए। वार्ड में कोई संक्रमित व्यक्ति जिसके पास खान पान की सुविधा न हो उसके सम्बन्ध में तत्काल सूचित किये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। जिससे भोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
ये भी पढ़ें: अयोध्या: लिंटर खोलते वक्त छज्जा गिरने से युवक घायल
पूर्व में संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिए निगरानी समितियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। निगरानी समिति इस लहर में भी अपना योगदान देंगे। इस बैठक में अपर नगर आयुक्त सच्चिदानन्द सिंह एवं शशि भूषण राय, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला व निगरानी समितियों के सदस्य बुद्धि पाल प्रजापति, विनय जयसवाल, गरिमा मौर्य आदि उपस्थित रहे।
