गुजरात : आईआईएमए में कोविड के 11 नए मरीज, कुल संख्या 81 पहुंची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। भारतीय प्रबंध संस्थान, अहमदाबाद में 11 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं जिसके बाद देश के इस अग्रणी बिजनेस स्कूल में संक्रमितों की संख्या बढ कर 81 हो गयी है । संस्थान ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी । संस्थान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मंलवार …

अहमदाबाद। भारतीय प्रबंध संस्थान, अहमदाबाद में 11 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं जिसके बाद देश के इस अग्रणी बिजनेस स्कूल में संक्रमितों की संख्या बढ कर 81 हो गयी है । संस्थान ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।

संस्थान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मंलवार को 98 लोगों की जांच की गयी थी जिसमें से 11 लोग संक्रमित पाये गये है। इसमें कहा गया है कि नये मामले सामने आने के बाद 31 दिसंबर से 11 जनवरी के बीच संस्थान में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 81 हो गयी है । इसमें कहा गया है कि संक्रमितों में छात्र, संकाय सदस्य, कर्मचारी, संविदाकर्मी और अन्य शामिल हैं ।

बयान में कहा गया है कि सितंबर 2020 के बाद से कुल 543 लोग संक्रमित पाये गये हैं जिनमें 214 छात्र हैं । इनमें से 476 संक्रमण मुक्त हो चुके है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका