बहराइच: इस्तीफे की खबर पर सख्त हुए सहकारिता मंत्री, दिया ये बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कैसरगंज के विधायक सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के गुरुवार को पद से इस्तीफा देने और आवास खाली करने की खबर दिन भर उड़ती रही। इसका संज्ञान लेते हुए मंत्री ने इसे विपक्ष की साजिश बताते हुए कार्रवाई की चेतवानी दी है। प्रदेश में इस समय भाजपा सरकार के कई मंत्री और विधायक इस्तीफा …

बहराइच। कैसरगंज के विधायक सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के गुरुवार को पद से इस्तीफा देने और आवास खाली करने की खबर दिन भर उड़ती रही। इसका संज्ञान लेते हुए मंत्री ने इसे विपक्ष की साजिश बताते हुए कार्रवाई की चेतवानी दी है।

प्रदेश में इस समय भाजपा सरकार के कई मंत्री और विधायक इस्तीफा देकर दूसरे पार्टी में जा रहे हैं। जिले में भी गुरुवार को इस्तीफा देने की खबर वायरल हो गई। हुआ यूं कि प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को पद से इस्तीफा देने और आवास खाली करने का समाचार सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। पुराने आरएसएस कार्यकर्ता और प्रदेश सरकार में नंबर पांच की हैसियत रखने वाले कैबिनेट मंत्री के इस्तीफा आग की तरह फैल गई।

ये भी पढ़ें: अयोध्या : सुंदर मुंदरीय होए तेरा कौन विचारा… शहर में दिखा लोहड़ी का उल्लास

सहकारिता मंत्री ने फेसबुक पेज पर आकर दी सफाई

इसकी जानकारी उनके समर्थकों ने दी। शाम पांच बजे सहकारिता मंत्री अपने फेसबुक पेज पर लाइव आए। उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। ऐसे इस्तीफा देने और पार्टी छोड़ने का कोई औचित्य ही नहीं है। उन्होंने कहा कि यह विपक्षी पार्टियों की साजिश है। कार्यकर्ता और समर्थक इस पर ध्यान न दें। वह भाजपा में ही अपना जीवन काट देंगे। उन्होंने कहा कि जिसके द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है। जल्द ही उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विधायक के इस्तीफे की उड़ी अफवाह

श्रावस्ती जिले के भाजपा विधायक राम फेरन पाण्डेय के इस्तीफे की अफवाह पूरे दिन फैली। हालांकि उनके इस्तीफे की खबर भी समाचार लिखे जाने तक गलत निकली।

संबंधित समाचार