सपा-रालोद गठबंधन ने 29 सीटों के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, देखें लिस्ट…
लखनऊ: चुनाव आयोग के आचार संहिता लागू होने के बाद विभिन्न दलों में प्रत्याशियों के नामें की सूची आनी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल ने कैंडिडेड की पहली सूची जारी कर दी है। गुरुवार को सपा-रालोद ने इस मामले में गठबंधन के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी …
लखनऊ: चुनाव आयोग के आचार संहिता लागू होने के बाद विभिन्न दलों में प्रत्याशियों के नामें की सूची आनी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल ने कैंडिडेड की पहली सूची जारी कर दी है। गुरुवार को सपा-रालोद ने इस मामले में गठबंधन के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। इसमें 29 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इनमें नौ सीटों पर सपा और 20 सीटों पर रालोद प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।



पहली सूची में इन प्रत्याशियों के हैं नाम
विभिन्न प्रत्याशियों में कैराना से नाहिद हसन (सपा), शामली से प्रसन्न चौधरी (रालोद), चरथावल से पंकज मलिक (सपा), पुरकाजी से अनिल कुमार (रालोद), खतौली से राजपाल सिंह सैनी (रालोद), नहटौर से मुंशी राम (रालोद), किठौर से शाहिद मंजूर (सपा), मेरठ से रफीक अंसार (सपा), बागपत से अहमद हमीद (रालोद), लोनी से मदन भैया (रालोद), साहिबाबाद से अमर पाल शर्मा (सपा), मोदीनगर से सुरेश शर्मा (रालोद), धौलाना से असलम चौधरी (सपा), हापुड़ से गजराज सिंह (रालोद), जेवर से अवतार सिंह भड़ाना (रालोद), बुलंदशहर से हाजी यूनुस (रालोद), स्याना से दिलनवाज खान (रालोद), खैर से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी (रालोद), कोल से सलमान सईद (सपा), अलीगढ़ से जफर आलम (सपा), सादाबाद से प्रदीप चौधरी गुड्ड (रालोद), छाता से तेजपाल सिंह (रालोद), गोवर्धन से प्रीतम सिंह (रालोद), बल्देव से बबीता देवी (रालोद), आगरा कैंट से कुंअर सिंह वकील (सपा), आगरा देहात से महेश कुमार जाटव (रालोद) फतेहपुर सीकरी से ब्रिजेश चाहर (रालोद), खैरागढ़ से रौतान सिंह (रालोद) और बाह से मधुसूदन शर्मा (सपा) के नाम शामिल हैं।
बता दें कि इन सीटों पर आगामी 10 फरवरी को पहले चरण में मतदान होना है। इस चरण के लिये चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार (14 जनवरी) को अधिसूचना जारी की जाएगी।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने संभल से निदा अहमद और असमोली से मरगूब आलम को बनाया प्रत्याशी
