हरदोई: हत्याभियोग में आजीवन कारावास, लगा इतने का अर्थदंड
हरदोई: थाना सुरसा क्षेत्र में फरवरी-2016 को ईंट से कुचलकर युवक की हत्या के अभियोग में हत्यारोपी को आजीवन कारावास व बीस हजार रुपये अर्थदंड की सजा अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 11 अबुल कैश ने गुरुवार को सुनाई। अभियोजन पक्ष की और से पैरवी कर रहे सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी ) केके अवस्थी …
हरदोई: थाना सुरसा क्षेत्र में फरवरी-2016 को ईंट से कुचलकर युवक की हत्या के अभियोग में हत्यारोपी को आजीवन कारावास व बीस हजार रुपये अर्थदंड की सजा अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 11 अबुल कैश ने गुरुवार को सुनाई।
अभियोजन पक्ष की और से पैरवी कर रहे सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी ) केके अवस्थी के अनुसार वादिनी रामकटोरी की ओर से बताया गया कि 10 फरवरी को अभियुक्त ज्ञानी उर्फ ज्ञानेंद्र दिन के चार बजे मेरे घर आए और मेरे लड़के बलकार को यह कहकर ले गए कि निजामपुर में चलकर जगरूप निवासी मुजाहिदपुर से तुम्हारी सुलह करा देंगे। दूसरे दिन सुबह बावन चौकी की पुलिस ने सूचना दी कि ढोलिया चौराहे के पास खेत में बलकार की लाश पड़ी है। उसकी ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी।
ये भी पढ़ें: सपा-रालोद गठबंधन ने 29 सीटों के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, देखें लिस्ट…
आरोप सिद्ध होने पर अभियुक्त ज्ञानी उर्फ ज्ञानेंद्र त्रिवेदी पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम जरौली कला थाना बिलग्राम को आजीवन कारावास व 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा एडीजे अबुल कैश ने सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अर्थदंड की आधी धनराशि मृतक बलकार की माता व मुकदमा वादिनी रामकटोरी को देने का आदेश भी अदालत ने दिया है।
हरदोई: तंबाकू व्यापारी के घर पर इनकम टैक्स की टीम ने मारा छापा
हरदोई: कन्नौज सहित कई स्थानों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ने के बाद हरदोई में भी गुरुवार को सुबह इनकम टैक्स की टीम ने बंगाली छाप तंबाकू बनाने वाले व्यापारी के घर पर छापा डाल दिया लगभग 2 घंटे से टीम छापामारी कर रही है हालांकि अधिकारियों ने अभी भी कुछ भी बताने से इंकार किया है। बताते चलें गुरुवार की सुबह कस्बा शाहाबाद के मोहल्ला माही बाग स्थित नूरी हाउस पर आयकर की टीम ने छापा मार दिया।
बंगाली तंबाकू के घर में टीम ने व्यापारी के बिल,कंप्यूटर स्टॉक रजिस्टर,जीएसटी आदि का विवरण देखना शुरू कर दिया लगभग 2 घंटे से आयकर टीम की छापामारी चल रही है हालांकि अभी अधिकारी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता रहे हैं। फिलहाल जिले में तंबाकू व्यापारी के यहां सुबह-सुबह पड़ी आयकर की छापेमारी से अन्य व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति मची हुई है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें https://amritvichar.com/hardoi-income-tax-team-raids-tobacco-traders-house/
