रामपुर: लोहड़ी पर ढोल की थाप पर जमकर मचा धमाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सिख एवं पंजाबी समाज के लोगों ने पहले गुरुद्वारा में अरदास की उसके बाद सामूहिक रूप से लोहड़ी जलाकर जमकर धमाल मचाया। महिला और पुरुषों ने लोहड़ी के चारों ओर गिद्दा किया। देर रात पंजाबी और सिख समाज के लोग हर्षोल्लास से एक दूसरे को बधाई देते रहे। जिन परिवारों में शादी …

रामपुर, अमृत विचार। सिख एवं पंजाबी समाज के लोगों ने पहले गुरुद्वारा में अरदास की उसके बाद सामूहिक रूप से लोहड़ी जलाकर जमकर धमाल मचाया। महिला और पुरुषों ने लोहड़ी के चारों ओर गिद्दा किया। देर रात पंजाबी और सिख समाज के लोग हर्षोल्लास से एक दूसरे को बधाई देते रहे। जिन परिवारों में शादी की पहली साल थी या इसी साल बच्चे का जन्म हुआ है उन परिवारों में विशेष खुशी मनाई गई। इस दौरान मूंगफली, रेवड़ी, गुड़ आदि का वितरण किया गया।
जिले भर में लोहड़ी पर भांगड़ा और गिद्दा पर युवा खूब थिरके। इससे पहले आग में मूंगफली, रेवड़ी और पापकार्न की आहुति देकर अरदास और आरती की। अरदास और आरती के बाद ढोल की थाप पर भांगड़ा और गिद्दा शुरु हो गया। सर्दियों में जलती आग की गर्मी, तिल और मूंगफली की रेवड़ियों के संग हर्षोल्लास ने समां बांध दिया। लोहड़ी दुल्ला भट्टी और सुंदरिये-मुंदरिये की याद में जश्न मनाया जाता है। लोग खेत खलिहानों में या शहरों के मैदानों में लोग एकठ्ठे होकर आग जलाते हैं।

इस आग के चारों ओर गिद्धा, भांगड़ा और लोक गीतों का जश्न होता है। हालांकि इस साल भी कोरोना महामारी के चलते लोहड़ी का त्योहार कोरोना गाइड लाईन का पालन करते हुए मनाया गया। लेकिन दिलों में उत्साह और उमंग में कोई कमी नहीं रही। पंजाबी कालोनी में भी हर ओर उत्साह का माहौल दिखा। ढोल की थाम पर बच्चों और बड़े गिद्दा करते नजर आए। रामनाथ कालोनी और बीपी कालोनी में देर रात तक भांगड़ा और गिद्दा नृत्य हुआ।

इस दौरान एक दूसरे को मिठाइयां, रेबड़ी, मूंगफली, गजक आदि बांटकर लोहड़ी की बधाई दी गई। इस अवसर पर परमजीत सिंह, हरप्रीत कौर, मंजोत कौर, हरजीत कौर, साहिबा कौर, उमेश कौर, परमजीत सिंह, गुलाबवती, जगदीश भाटिया, उमा गोस्वामी, मंप्रीत सिंह, हरविंदर कौर, परविंदर कौर, सिमरनजीत कौर, अभीत, वंश चौधरी, जसमीर कौर, सतनाम सिंह, अवतार सिंह, मंप्रीत सिंह, मुकेश सक्सेना, अनीता भाटिया, हरकौरी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार