बहराइच को गिरफ्त में ले रहा कोरोना, 45 आए नए कोविड पॉजिटिव मरीज
बहराइच। जिले में गुरुवार को 45 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। वहीं एक संक्रमित का होम आइसोलेशन पूरा होने पर घर भेज दिया गया है। बहराइच जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य …
बहराइच। जिले में गुरुवार को 45 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। वहीं एक संक्रमित का होम आइसोलेशन पूरा होने पर घर भेज दिया गया है।
बहराइच जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि कुल 45 लोग कोविड पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। इनमें शहर निवासी 23 संक्रमित शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि एक पॉजिटिव का होम आइसोलेशन पूरा होने पर घर भेज दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि अभी पूरे जिले में 200 एक्टिव मरीजों की संख्या है। उन्होंने बताया कि कोई भी कोविड पॉजिटिव मरीज अस्पताल में नहीं भर्ती हुआ है। अभी की हालत बेहतर है। लक्षण में कोरोना संक्रमण मिला है।
ये भी पढ़ें: गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन
यूपी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले
बता दें कि पूरे देश के अतिरिक्त यूपी में भी तेजी से कोविड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लोगों की लापरवाही और मास्क का प्रयोग न करने से कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लोग न तो मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और न ही हाथ सेनेटाइज कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त केवल रात को ही नाइट कर्फ्यू लगा होने के कारण बाजारों में भीड़ भी खूब जुट रही है। लोगों में अभी तक कोरोना को लेकर कोई जागरुकता देखने को नहीं मिल रही है। शायद ये ही कारण है कि यूपी के विभिन्न जिलों में कोरोना के केसेज में तेजी से विकास हो रहा है।
