हरदोई: प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कंबल बांटने पर फंसे कांग्रेसी, 20 पर FIR
हरदोई। आचार संहिता के दौरान प्रियंका गांधी का जन्मदिन पर कंबल बांटना कांग्रेसियों को महंगा पड़ गया। जिला अध्यक्ष सहित 20 कांग्रेसियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया गया। बताते चलें गत दिवस प्रियंका गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कंबल वितरण किया था । इसकी शिकायत मिलने पर जिला …
हरदोई। आचार संहिता के दौरान प्रियंका गांधी का जन्मदिन पर कंबल बांटना कांग्रेसियों को महंगा पड़ गया। जिला अध्यक्ष सहित 20 कांग्रेसियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया गया।
बताते चलें गत दिवस प्रियंका गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कंबल वितरण किया था । इसकी शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सहित 20 कांग्रेसियों के खिलाफ थाना शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें: हरदोई: हत्याभियोग में आजीवन कारावास, लगा इतने का अर्थदंड
कांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया था प्रियंका का जन्मदिन
गौरतलब हो गत दिवस प्रियंका गांधी का जन्म दिवस था। जन्म दिवस समारोह कांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया जन्मदिवस के दौरान ही कंबल वितरण का कार्यक्रम भी हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ वीडियो जारी होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया जिला प्रशासन ने चुनाव आचार संहिता के दौरान कंबल बांटने को आचार संहिता का उल्लंघन माना गया।
आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित 20 कांग्रेसियों के खिलाफ थाना शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है जिले में यह आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला है। इस कार्रवाई से कांग्रेसियों में हड़कंप मच गया है।
हरदोई: हत्याभियोग में आजीवन कारावास, लगा इतने का अर्थदंड
थाना सुरसा क्षेत्र में फरवरी-2016 को ईंट से कुचलकर युवक की हत्या के अभियोग में हत्यारोपी को आजीवन कारावास व बीस हजार रुपये अर्थदंड की सजा अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 11 अबुल कैश ने गुरुवार को सुनाई।
अभियोजन पक्ष की और से पैरवी कर रहे सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी ) केके अवस्थी के अनुसार वादिनी रामकटोरी की ओर से बताया गया कि 10 फरवरी को अभियुक्त ज्ञानी उर्फ ज्ञानेंद्र दिन के चार बजे मेरे घर आए और मेरे लड़के बलकार को यह कहकर ले गए कि निजामपुर में चलकर जगरूप निवासी मुजाहिदपुर से तुम्हारी सुलह…
पूरी खबर पढ़ें: https://amritvichar.com/hardoi-life-imprisonment-for-murder-imposed-a-fine-of-so-much/
