लखनऊ: चुनाव को लेकर नेपाल से ऑपरेट हो रहा जाली नोट का गोरखधंधा, जानें…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने विधानसभा चुनाव से ठीक पूर्व नकली नोटों के एक बड़े सिंडिकेट की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सिंडिकेट नेपाल से नकली नोटों के गोरखधंधे को ऑपरेट कर रहा है। इस सिंडिकेट में दो बड़े गिरोह काम कर रहे हैं। जिनकी योजना इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा को …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने विधानसभा चुनाव से ठीक पूर्व नकली नोटों के एक बड़े सिंडिकेट की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सिंडिकेट नेपाल से नकली नोटों के गोरखधंधे को ऑपरेट कर रहा है। इस सिंडिकेट में दो बड़े गिरोह काम कर रहे हैं। जिनकी योजना इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा को प्रभावित करने की थी। फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस इस सिंडिकेट का तोड़ने में पुरजोर तरीके से लगी हुई है।
नेपाल बार्डर के पास हुए थे नकली नोट बरामद
मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों गुडम्बा थाना क्षेत्र में कुकरैल जंगल के पास से जाली नोटों के साथ पकड़े गये दो अपराधियों व तालकटोरा थाना क्षेत्र में नकली नोटों के साथ पकड़े गये दो अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से सटे गोरखपुर और लखीमपुर से भी नकली नोट बरामद किये हैं। जानकारी के मुताबिक नेपाल व नेपाल बार्डर से सटे इलाकों में बड़े पैमाने पर जाली नोट छापने का गोरखधंधा चल रहा है।
बॉर्डर से हो सकता है जाली नोटों का ट्रांसपोर्टेशन
पुलिस जांच एजेंसियों का पता चला है कि चुनाव के करीब आने के दौरान जाली नोट छापने का कारोबार हुआ है। हाल में कई अपराधी भी पकड़े गये हैं। कयास है कि बड़े पैमाने पर जाली नोटों को चुनाव के दौरान खपाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: हरदोई: प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कंबल बांटने पर फंसे कांग्रेसी, 20 पर FIR
नेपाल से सटी हैं सात जनपदों की 14 विधानसभाएं
विदित हो कि उत्तर प्रदेश के सात जनपदों की 14 विधानसभाएं नेपाल बॉर्डर से सटी हुई हैं। चुनाव के मद्देनजर यूपी पुलिस ने राज्य की 33 विधानसभाओं को व्यय सेंसिटिव घोषित किया है, इनमें ये 14 विधानसभाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 30 जनपदों की 74 विधानसभाएं अलग-अलग नौ राज्यों से सटी हुई हैं। ऐसे में इन विधानसभाओं के माध्यम से जाली करेंसी का प्रदेश स्तर पर मूवमेंट हो सकता है। हालांकि पुलिस इसके लिए चुनाव से पूर्व 107 अंतर्राज्यीय बेरिकेडिंग बनाने का काम कर रही है।
कुछ जगहों से फेक करेंसी के मामले सामने आये हैं। इस दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। चुनाव को लेकर कड़ी मॉनिटरिंग की जा रही है।- सत्यसेन यादव, एएसपी, एसटीएफ
