कोरोना की चपेट में आईं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। देश में कोरोना अपने पैर पसरता जा रहा है। मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं कानपुर देहात में भी मरीजों के अंकड़े रफ्तार से बढ़ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही एक थाना प्रभारी के साथ-साथ सरकारी विभाग के कुछ कर्मचारी कोविड की चपेट में भी आए हैं। वहीं, देर रात …

कानपुर। देश में कोरोना अपने पैर पसरता जा रहा है। मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं कानपुर देहात में भी मरीजों के अंकड़े रफ्तार से बढ़ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही एक थाना प्रभारी के साथ-साथ सरकारी विभाग के कुछ कर्मचारी कोविड की चपेट में भी आए हैं। वहीं, देर रात खबर आई कि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के साथ 26 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की तलाश स्वास्थ्य टीम भी कर रही है। हालांकि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और 26 लोगों में कोरोना संक्रमण के बहुत सामान लक्षण हैं। इसके चलते सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

गुजरात : आईआईएमए में कोविड के 11 नए मरीज, कुल संख्या 81 पहुंची

भारतीय प्रबंध संस्थान, अहमदाबाद में 11 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं जिसके बाद देश के इस अग्रणी बिजनेस स्कूल में संक्रमितों की संख्या बढ कर 81 हो गयी है । संस्थान ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी । संस्थान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मंलवार को 98 लोगों की जांच की गयी थी जिसमें से 11 लोग संक्रमित पाये गये है।  इसमें कहा गया है कि नये मामले सामने आने के बाद 31 दिसंबर से 11 जनवरी के बीच संस्थान में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 81 हो गयी है ।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- गुजरात : आईआईएमए में कोविड के 11 नए मरीज, कुल संख्या 81 पहुंची

संबंधित समाचार