बुलंदशहर में आज से नामांकन की तैयारियां हुई शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही बुलंदशहर जिले की सभी सात सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरु करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। नामांकन सहित पूरी चुनाव प्रक्रिया के लिये जारी किए गए कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कोरोना के दोनों टीके लगवा …

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही बुलंदशहर जिले की सभी सात सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरु करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। नामांकन सहित पूरी चुनाव प्रक्रिया के लिये जारी किए गए कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कोरोना के दोनों टीके लगवा कर आने वाली उम्मीदवारों को ही नामांक़न दाखिल करने की अनुमति होगी।

जिला प्रशासन ने प्रत्याशी के साथ अधिकतम दो वाहनों में 5 लोगों को ही नामांकन में आने की अनुमति दी है। इनमें से प्रत्याशियों के साथ केवल एक व्यक्ति ही नामांकन कक्ष में प्रवेश कर पायेगा। नामांकन के आवेदन प्रस्तुत करने का समय दिन में 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

नामांकन के दौरान व्यवस्था बनाये रखने के लिये खुद पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह निगरानी करेंगे। पर्याप्त पुलिस बल तैनात की गई है। पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो सीओ, पांच थाना प्रभारी और डेढ़ सौ सिपाहियों को तैनात किया गया है।

UP Election 2022: बीजेपी को लगा एक और झटका, हाथरस सीट से विधायक हरिशंकर ने भी दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक और झटका देते हुए हाथरस सीट से विधायक एडवोकेट हरीशंकर माहौर ने ब्राह्मण, दलित और पिछड़ों की उपेक्षा किये जाने का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-UP Election 2022: बीजेपी को लगा एक और झटका, हाथरस सीट से विधायक हरिशंकर ने भी दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार