यूपी चुनाव : भाजपा में भगदड़ के बीच योगी के मंत्री का बड़ा बयान, देश के सबसे बड़े ओबीसी नेता हैं पीएम मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर जाने वाले योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद पार्टी को एक बाद एक कई झटके लगे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को सूबे में ओबीसी का बड़ा नेता माना जाता है। लेकिन वहीं दूसरी …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर जाने वाले योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद पार्टी को एक बाद एक कई झटके लगे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को सूबे में ओबीसी का बड़ा नेता माना जाता है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ स्वामी प्रसाद मौर्य के पार्टी छोड़ने पर योगी सरकार के कैबिनटे मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस देश के सबसे बड़े ओबीसी नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है।

इस दौरान सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पार्टी छोड़कर जा रहे नेताओं पर हमला करारा हमला करते हुए कहा कि टिकट काटा जा रहा था इन लोगों का या फिर इन से सीट परिवर्तन के लिए कहा गया था, इसलिए ये लोग भाजपा छोड़कर जा रहे हैं। यूपी सरकार के मंत्री ने आगे कहा कि इनको पता होना चाहिए कि जिस पार्टी में यह लोग जा रहे हैं, वहां सिर्फ M+Y चलता है और M+Y के साथ अन्य पिछड़े वर्ग के लोग नहीं जुड़ते।

गौरतलब है कि यूपी चुनाव से ठीक पहले भाजपा में इस्तीफों की झड़ी लगी हुई है। अब तक भाजपा के तीन मंत्रियों समेत 14 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। बागी विधायकों का कहना है कि ये सिलसिला अभी कुछ और दिन जारी रहेगा। इस्तीफा देने वाले विधायकों में से चार विधायक पहले ही समाजवादी पार्टी (सपा) ज्वाईन कर चुके हैं। जबकि तीन मंत्री और छह विधायक आज लखनऊ में सपा में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:-ICC U19 World Cup: भारत की नजरें पांचवें अंडर-19 विश्व कप खिताब और नई प्रतिभाओं पर, इस टीम से होगी पहली भिड़ंत

संबंधित समाचार