बहराइच: मंदिर से अष्टधातु की छह मूर्तियां चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बहराइच/श्रावस्ती। श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के एकघरा गांव में स्थित मंदिर से रात में अष्टधातु की छह मूर्ति चोरी हो गई। जिसकी कीमत करोड़ों रुपए में है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने क्राइम ब्रांच समेत तीन टीम को घटना के …
बहराइच/श्रावस्ती। श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के एकघरा गांव में स्थित मंदिर से रात में अष्टधातु की छह मूर्ति चोरी हो गई। जिसकी कीमत करोड़ों रुपए में है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने क्राइम ब्रांच समेत तीन टीम को घटना के खुलासे का निर्देश दिया है।
श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के एकघरा कुट्टी गांव निवासी प्रदुम्न तिवारी के मकान के सामने मंदिर है। मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता समेत छह लोगों की मूर्ति स्थापित थी। सभी मूर्तियां अष्टधातु की हैं। इनमें तीन मूर्ति बड़ी और तीन मूर्ति छोटी साइज की हैं। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मंदिर की दीवार टूट गई है। जिससे सभी मूर्तियां प्रदुम्न तिवारी के मकान के बाहर के हिस्से में रखी थी। गुरुवार रात को सभी मूर्तियां चोरी हो गई।
इसकी जानकारी प्रदुम्न तिवारी ने पुलिस को दी। सूचना पाकर इकौना पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटना की जानकारी इकौना पुलिस ने एसपी को दी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मूर्ति बरामदगी की कार्यवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, एसओजी और इकौना पुलिस की टीम लगाई गई है। वही चोरी हुई मूर्तियों की कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है।
एक वर्ष पूर्व भी हुई थी चोरी
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि मंदिर से एक वर्ष पूर्व भी चोरी हुई थी। जिसमे केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसपी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व वादी के भतीजे समेत तीन लोग मूर्ति चोरी में गिरफ्तार हुए थे। मूर्ति भी बरामद हुई थी। ऐसे में अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-मकर संक्रांति के पर्व पर गंगासागर में साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी
