बहराइच: 40 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतनी है कीमत…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बलाई गांव में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और एसएसबी ने 40 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। बाइक और स्मैक को सीज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया है। एसएसबी के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत लगभग 40 लाख रुपए है। पुलिस और एसएसबी ने सयुक्त रूप से पकड़ा …

बहराइच। बलाई गांव में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और एसएसबी ने 40 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। बाइक और स्मैक को सीज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया है। एसएसबी के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत लगभग 40 लाख रुपए है।

पुलिस और एसएसबी ने सयुक्त रूप से पकड़ा तस्कर

भारत नेपाल सीमा पर मोतीपुर थाना क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस के जवान संयुक्त रूप से शुक्रवार को वाहन चेकिंग कर रहे थे। थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा पर सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी के निर्देश पर थानाध्यक्ष के साथ उप निरीक्षक अखिलेश पांडेय, हेड कांस्टेबल जान मोहम्मद, रविशंकर और एसएसबी के जवान टीम के साथ शुक्रवार सुबह पौने सात बजे वाहनों की जांच कर रहे थे, तभी बलई गांव निवासी गुलाम शाबरी पुत्र शमशाद बाइक से आया। उसे रोक कर बाइक की तलाशी ली गई तो बाइक की डिक्की में 40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बाइक और स्मैक को सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर को जेल भेज दिया गया है। एसएसबी के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 लाख रुपए है।

हरदोई: छेड़छाड़ से आहत युवती ने लगाई फांसी

पिता के लिए खाना ले कर जा रही युवती को एक शोहदे ने पकड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शोहदे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं छेड़छाड़ से आहत हुई युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताते है कि मल्लावां कोतवाली के कन्थरी गांव निवासी शंकर के आमने-सामने दो मकान है। गुरुवार की रात शंकर की 19 पुत्री पिता के लिए खाना ले कर जा रही थी। यहां पढ़ें पूरी खबर: https://amritvichar.com/hardoi-hurt-by-molestation-the-girl-hanged-herself-on-the-complaint-of-her-father-the-police-caught-the-show/

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद : सड़क किनारे मासूम का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार