अयोध्या: मौसम फिर हुआ ठंडा, 5.5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
अयोध्या। यूपी के अयोध्या जिले के तापमान में एक बार फिर से गिरावट आई है। न्यूनतम पारा लुढ़कर 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे काफी गलन बढ़ गई। हालांकि सुबह दस बजे के बाद सूर्य देव ने दर्शन दिया तो लोगों के चेहरे खिल गए। मौसम वैज्ञानिकों को मानना है कि अगले 24 घंटे …
अयोध्या। यूपी के अयोध्या जिले के तापमान में एक बार फिर से गिरावट आई है। न्यूनतम पारा लुढ़कर 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे काफी गलन बढ़ गई। हालांकि सुबह दस बजे के बाद सूर्य देव ने दर्शन दिया तो लोगों के चेहरे खिल गए। मौसम वैज्ञानिकों को मानना है कि अगले 24 घंटे में बादलों के साथ कोहरा छाए रहने व हवा के सामान्य गति से पश्चिमी चलने के आसार हैं।
शुक्रवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था, लेकिन 9 बजे के बाद धीरे-धीरे छंटने लगा। दस बजे तक धूप निकल आई और लोगों ने राहत की सांस ली। छतों पर लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। यही नहीं चौक-चौराहों पर भी लोग राहत लेते दिखे, लेकिन सर्द हवाएं कंपकंपाती भी रहीं। दोपहर बाद मौसम फिर ठंडा हो गया। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: स्वामी प्रसाद मौर्य, डॉ. धर्म सिंह सैनी व भगवती सागर समेत कई बागी नेताओं ने थामा सपा का दामन
वहीं अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम आद्रता 97 व न्यूनतम 78 प्रतिशत रही। हवा की गति सामान्य से अधिक रही। 3.8 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। फिलहाल अभी बारिश का कोई अनुमान नहीं है। आगामी 24 घंटे में आंशिक बादलों के साथ कोहरा छाए रहने और हवा के सामान्य गति से पश्चिम में चलने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें:-अगर आपके बच्चे हो रहे टीवी-मोबाइल के एडिक्ट, जल्द करें उनको gadgets से दूर, हो सकती हैं ये भयानक बीमारियां…
