अयोध्या: यहां बैठकों और चर्चा तक ही सिमटी है समितियों की निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच निगम की ओर से की जा रही सारी कवायदें अभी निगरानी समितियों की बैठकों और चर्चा तक ही सिमटी हुईं हैं। तीन दिनों से निगम की ओर से बैठकों का ही दौर चल रहा है जमीन पर समितियों की सक्रियता नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि निगम प्रशासन …

अयोध्या। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच निगम की ओर से की जा रही सारी कवायदें अभी निगरानी समितियों की बैठकों और चर्चा तक ही सिमटी हुईं हैं। तीन दिनों से निगम की ओर से बैठकों का ही दौर चल रहा है जमीन पर समितियों की सक्रियता नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि निगम प्रशासन का दावा है कि सभी निगरानी समितियां वार्डों में काम कर रहीं।

शुक्रवार को भी नगर निगम सीमान्तर्गत गठित निगरानी समिति की बैठक वार्ड पुलिस लाइन, स्वामी विवेकानन्द, विद्याकुण्ड, बेगमगंज गढ़ैया, अम्बेडकरनगर, रेलवे कालोनी, रिकाबगंज, बृहस्पतिकुण्ड, नाका हनुमानगढ़ी एवं सीताकुण्ड में हुई। इन बैठकों में वार्डों में मरीजों की स्थिति, ऐसे परिवार जिसमें कोई व्यक्ति जुकाम, बुखार से पीड़ित हो उसकी जानकारी व नियमित रूप से वार्डों में भ्रमण कर स्क्रीनिंग किये जाने के सम्बन्ध में चर्चा की गई । इसके साथ साथ वार्डों में पाए गए मरीजों को मेडिकल किट की उपलब्धता व वितरण के सम्बन्ध में कार्यवाही की समीक्षा पार्षदों द्वारा की गई।

इसके साथ साथ कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम हेतु सघन अभियान चलाये जाने व वार्ड को कोविड-19 के संक्रमण से रोकने के उपायों पर चर्चा की गई । निगरानी समिति अध्यक्ष पार्षदों द्वारा अवगत कराया गया कि प्रतिदिन वार्डों स्क्रीनिंग कराई जा रही है। नगर आयुक्त विशाल सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि वार्डों में निगरानी समिति की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इनके सराहनीय योगदान से ही विगत वर्षाें में कोरोना के संक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही की गई है।

इसके लिए वार्डों में नोडल अधिकारी लगाये गये है जो नियमित रूप से बैठक में रहकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायेंगे। निगरानी समिति की बैठक में पार्षद उर्मिला सिंह, मुखत जहां, सुमेरा देवी, इशरत जहां, पुष्पा देवी, कमलेश कुमार सोलंकी, उमेश यादव, हरीराम, ओम प्रकाश, मीरा एवं निगरानी समिति के अन्य सदस्य व नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: मौसम फिर हुआ ठंडा, 5.5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

संबंधित समाचार