रायबरेली: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल
रायबरेली। फसल की रखवाली के लिए खेत जा रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। हाझसे में महिला की मौके मौत हो गई, वहीं बाइक चालक भी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। सरेनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजास गांव निवासी माया देवी (50 वर्ष) पत्नी शिव शंकर बीती …
रायबरेली। फसल की रखवाली के लिए खेत जा रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। हाझसे में महिला की मौके मौत हो गई, वहीं बाइक चालक भी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। सरेनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजास गांव निवासी माया देवी (50 वर्ष) पत्नी शिव शंकर बीती शाम को फसल की रखवाली के लिए खेत जा रही थी । तभी गांव के पास ही रास्ते में गांव के ही युवक ने बाइक से उसे टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक चालक संत प्रकाश पुत्र गोरी घायल हो गया।
घायल बाइक चालक को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।वहीं वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया है। सूत्रों की मानें तो बाइक चालक संत प्रकाश पुत्र गोरी निवासी कंजास नशे में था और नशे की हालत में बाइक चला रहा था और इस दौरान उसने खेत की रखवाली करने जा रही महिला को टक्कर मार दी।जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पास के गांव में चलता है शराब का व्यवसाय
बताते हैं कि युवक पास के सहाय का पुरवा गांव से आ रहा था। इस गांव में अवैध शराब का कारोबार किया जाता है।जिसे पुलिस का पूर्ण संरक्षण हासिल है।जिस वजह से अवैध शराब विक्रेताओं पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। उप निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह का कहना है कि शराब के कारोबार पर नकेल कसी जा रही है।
यह भी पढ़ें:-उन्नाव: कांग्रेस ने तीन महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा, रेप पीड़िता की मां को भी टिकट
