मुरादाबाद पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, वोट देने के लिए कोई धमकाए तो करें शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए वोटरों को धमकाने या किसी तरह का प्रलोभन देने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। पुलिस ने अपील की है कि कोई आपको धमकाता है तो आप चुनाव सेल में शिकायत दर्ज कराएं। इसके लिए मुरादाबाद पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए वोटरों को धमकाने या किसी तरह का प्रलोभन देने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। पुलिस ने अपील की है कि कोई आपको धमकाता है तो आप चुनाव सेल में शिकायत दर्ज कराएं। इसके लिए मुरादाबाद पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 7839857266 भी जारी किया है।

आचार संहिता लगने के बाद राजनीतिक पार्टियों ने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है। महानगर में पहले चरण में होने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने अपने-अपने तरीके से चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है। हालांकि चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक सभी रैली, रोड शो व जनसभाओं पर रोक लगा दी है। कोरोना के कारण लगी यह रोक आगे भी जारी रहने की संभावना है। लिहाजा, प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार पूरी तरह से सोशल मीडिया पर निर्भर है, जिस कारण आयोग की सख्ती पर हर जिले में पुलिस की एक टीम को सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए लगाया गया है।

Image

7839857266 पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत
चुनाव चाहे कोई भी हो, उसे शांतिपूर्वक निपटाने की प्रमुख जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर होती है। जिसकी वजह है कि प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए कोई भी हथकंडा अपनाने से नहीं चूकते। फिर चाहे यह हथकंडा मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रलोभन देने का हो या धमकाने का। लिहाजा, यह हथकंडा अपनाने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी की है। सोशल मीडिया और पंफलेट्स के माध्यम से पुलिस अधिकारी अपील कर रहे हैं कि कोई आपको धमकाता है या फिर प्रलोभन देता है तो आप इसकी सूचना पुलिस को दे सकते हैं। इसके लिए चुनाव सेल का गठन करने के साथ ही हेल्पलाइन नंबर 7839857266 भी जारी कर दिया है।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि  हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। नियमित आने वाली शिकायतों का निस्तारण कर सेल द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी।

संबंधित समाचार