हिमाचल में प्रचंड शीतलहर का प्रकोप जारी, आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
शिमला। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश इलाकों में प्रचंड शीतलहर का प्रकोप बदस्तूर जारी रहा तथा राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 227 सड़कें, 157 बिजली लाइनें और 47 जलापूर्ति योजनाएं बर्फ से ढकी होने के कारण बहाल नहीं होने लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। गत दो जनवरी के बाद से कई बार बारिश और हिमपात के कारण …
शिमला। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश इलाकों में प्रचंड शीतलहर का प्रकोप बदस्तूर जारी रहा तथा राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 227 सड़कें, 157 बिजली लाइनें और 47 जलापूर्ति योजनाएं बर्फ से ढकी होने के कारण बहाल नहीं होने लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। गत दो जनवरी के बाद से कई बार बारिश और हिमपात के कारण अस्त व्यस्त हुआ जनजीवन पटरी पर नहीं लौट सका है। खराब मौसम की स्थिति में सुधार के बावजूद, कई स्थानों पर बर्फ के जमने से लोेगों के जीवन में बाधा आ रही है। लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अनुसार तीन राष्ट्रीय राजमार्गो सहित 224 लिंक रोड सहित 227 सड़कों पर वाहनों का आवागमन शुरू नहीं हो सका। लाहौल-स्पीति जिला सबसे अधिक प्रभावित है क्योंकि एनएच-505 सहित 130 सड़कें बर्फ से ढकी हुई हैं। एनएच-03 (दारचा से सरचू) और लोसर अनुमंडल लाहौल में 79 सड़कें बर्फ से ढकी हैं, उदयपुर में 41 और स्पीति क्षेत्र में दस सड़कें बाधित हैं। शिमला जिले में रामपुर अनुमंडल में दस, रोहड़ू में आठ, डोडरा क्वार में छह, कोटखाई में चार, चैपाल और कुमेरसेन में तीन-तीन और ठियोग में एक सहित 35 सड़कें बर्फ से ढकी हैं।
कुल्लू में 17 सड़कें अभी भी बर्फ से ढकी हुई हैं, जिनमें बंजार में आनी में छह और कुल्लू में एक सड़क शामिल है। एनएच-305 जालोरी दर्रे पर और एनएच-03 रोहतांग दर्रे पर बंद है। चंबा जिले में छह सड़कें बर्फ से ढकी हुई हैं, जिसमें भरमौर में चार और डलहौजी और सलूनी में एक-एक सड़क शामिल है। किन्नौर जिले के कल्पा और पूह अनुमंडल में दो-दो, मंडी जिले में 22, सिराज में 21 और मंडी में एक सहित चार सड़कें बर्फ प्रभावित हैं। इसी प्रकार चंबा में 80, शिमला में 51, कुल्लू में 18, मंडी में सात और लाहौल-स्पीति में एक सहित राज्य में 157 बिजली ट्रासंमिशन लाइनें प्रभावित हैं।
राज्य में 47 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं, जिनमें चंबा में 26, लाहौल स्पीति में 15 और शिमला जिले में छह शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 13 डिग्री, कल्पा का माइनस 6.6 डिग्री, कुफरी का माइनस 3.5 डिग्री, मनाली का माइनस 2.2 डिग्री, सोलन का 0.4 डिग्री, मंडी में सुंदरनगर का एक डिग्री, भुंतर का 1.2 डिग्री, डलहौजी का 2.2 डिग्री, चंबा का 2.6 डिग्री, शिमला का 2.8 डिग्री रहा। जबकि कांगड़ा 3.9 डिग्री, जुब्बडहाटी और मंडी चार-चार डिग्री, धर्मशाला पांच डिग्री, हमीरपुर 5.5 डिग्री, बिलासपुर छह डिग्री, ऊना 6.2 डिग्री, नाहन 8.3 डिग्री और पावंटा-साहिब में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने राज्य में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है।
इसे भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल
