लखनऊ: ताला तोड़कर घरों पर हाथ साफ करने वाला गैंग पुलिस के शिकंजे में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पिछले कई दिनों से शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए पारा थाना पुलिस ने घर में घुसकर ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने चोरी की एक बाइक, एक स्कूल, मोबाइल फोन समेत वारदात को …

लखनऊ। पिछले कई दिनों से शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए पारा थाना पुलिस ने घर में घुसकर ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने चोरी की एक बाइक, एक स्कूल, मोबाइल फोन समेत वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त किया जाने वाला हथौड़ा व अन्य सामान बरामद किये हैं।

गिरफ्तार चोरों में लखनऊ के ठाकुरगंज थानांतर्गत बालागंज निवासी गौरव मिश्रा (24), तहसीनगंज निवासी मो. आफाक (30) और आरिफ (22), काकोरी थानांतर्गत मोहद्दीपुर निवासी मो. मुस्तकीन (22) और हरदोई जिले के संडीला थानांतर्गत मुन्नूखेड़ा निवासी मो. इसवाक शामिल हैं।

सब के सब पेशेवर चोर, कई चोरियों को दे चुके अंजाम: पुलिस

डीसीपी दक्षिणी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में इस गिरोह ने शहर के कई क्षेत्रों में चोरियों की घटनाओं को अंजाम दिया है। गिरोह के सदस्य रेकी कर खाली घरों की पहचान करते थे और इसके बाद देर रात या तड़के में बंद घर के दरवाजे का ताला तोड़ चोरी करते थे। पकड़े गये सभी अपराधी पेशेवर चोर हैं। मो. मुस्तकीन पर 02, मो. इसवाक पर 03, गौरव मिश्रा पर 07, मो. आफाक पर 06 और आरिफ पर 02 मामले पूर्व से दर्ज है।

बता दें कि राजधानी लखनऊ में पिछले कई दिनों से चोरी की वारदातें बढ़ती ही जा री हैं। पुलिस को कई दिनों से इस गिरोह की तलाश थी। वहीं लोगों ने इस गिरोह के पकड़े जाने से राहत की सांस ली है। चोरी की वारदातों से लोगों में खौफ का माहौल था।

ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव-2022: ‘जो व्यापारी हित की बात करेगा, वहीं प्रदेश में राज करेगा’

संबंधित समाचार