‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल को नहीं मिला कांग्रेस का टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस के अभियान ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल डॉ प्रियंका मौर्या को कांग्रेस से टिकट नहीं मिला है। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सचिव संदीप सिंह पर टिकट के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। प्रियंका मौर्या ने ट्वीट में आरोप लगाया है कि रिश्वत न दे पाने …

लखनऊ। कांग्रेस के अभियान ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल डॉ प्रियंका मौर्या को कांग्रेस से टिकट नहीं मिला है। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सचिव संदीप सिंह पर टिकट के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। प्रियंका मौर्या ने ट्वीट में आरोप लगाया है कि रिश्वत न दे पाने की वजह से लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से उनका कूपन काटकर रुद्र दमन सिंह को दे दिया गया।

टिकट के लिए मांगे गए पैसे

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ाने की आड़ में वसूली कर रही है। उनका कहना है कि पहले उनसे ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ मैराथन में भीड़ जुटाने के नाम पर वसूली हुई। इसके बाद प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर रुपए की मांग की गई। जब चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की तो कूपन के लिए रुपए मांगे गए।

उनका दावा है कि हर आरोप का उनके पास पुख्ता सबूत हैं, जिसे जल्द ही सार्वजनिक करेंगी। इस सिलसिले में पूछे जाने पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि अगर उन्हें कोई शिकायत है तो पार्टी के अंदर बात करें। सार्वजनिक मंचों पर बोलना अनुशासनहीनता है।

ये भी पढ़ें: ताला तोड़कर घरों पर हाथ साफ करने वाला गैंग पुलिस के शिकंजे में

टिकट न मिलने पर कांग्रेस कार्यालय में किया प्रदर्शन

लखनऊ। कूपन न मिलने पर आधा दर्जन कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पत्र भेजा। पत्र में नेताओं को टिकट देने की मांग की है।

फतेहपुर के शाहिद शेख ने बताया कि उन्होंने हुसैनगंज सीट से निकट मांगा था, पर उनके जनाधार को नजरअंदाज करते हुए ब्राहमण वर्ग के प्रत्याशी को टिकट दिया गया है। इसी तरह, बस्ती के हरैया के नर्वदेश्वर शुक्ल ने टिकट कटने पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

संबंधित समाचार