हल्द्वानी: सोती रही पुलिस, तीनपानी क्षेत्र में पांच दुकानों में चोरों ने लगाई सेंध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। इन दिनों जिले में आचार संहिता के चलते धारा 144 लागू है, वहीं कोविड गाइडलाइन के तहत रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी जारी है। बावजूद इसके गुरुवार की रात तीनपानी में चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़कर हजारों की नगदी समेत अन्य सामान पर हाथ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। इन दिनों जिले में आचार संहिता के चलते धारा 144 लागू है, वहीं कोविड गाइडलाइन के तहत रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी जारी है। बावजूद इसके गुरुवार की रात तीनपानी में चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़कर हजारों की नगदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार सुबह घटना का पता चला। पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में रोष है। लोगों का आरोप है कि सूचना के कई घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

चोरों द्वारा खंगाले गए गल्ले को दिखाती युवती।

चोर चंपा मेहता की दुकान से ड्राइफ्रूट, मसाले व 600 रूपये की नगदी, धर्मेंद्र कश्यप की रेडीमेड की दुकान से जैकेट व 1500 रूपये की नगदी, तनुज सोनकर की दुकान से एक मोबाइल फोन व 800 रूपये की नगदी, डॉ. गिरीश भट्ट की पैथोलॉजी लैब से चार हजार की नगदी ले उड़े। सूचना पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।

संबंधित समाचार