स्वामी प्रसाद की गलतफहमी 10 मार्च के बाद हो जायेगी दूर: कुशवाहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। यूपी विधानसभा के शंखनाद के साथ ही नेताओं के बीच दल बदलने को लेकर मची भगदड़ में प्रदेश सरकार में मंत्री पद छोड़ साइकिल की सवारी करने पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य को शुक्रवार को आड़े हाथ लेते हुए कुशवाहा समाज के पूर्व अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा ने कहा …

झांसी। यूपी विधानसभा के शंखनाद के साथ ही नेताओं के बीच दल बदलने को लेकर मची भगदड़ में प्रदेश सरकार में मंत्री पद छोड़ साइकिल की सवारी करने पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य को शुक्रवार को आड़े हाथ लेते हुए कुशवाहा समाज के पूर्व अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा ने कहा कि 10 मार्च को श्री मौर्य की सारी गलतफहमियां दूर हो जायेंगी।

‘हजारों स्वामी के चले जाने से बीजेपी का कुछ नहीं बिगड़ेगा’

मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हुए स्वामी प्रसाद को उन्हीं के अंदाज में जवाब देते हुए प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री हरगाेविंद कुशवाहा ने कहा कि ऐसे हजारों स्वामी मौर्य के चले जाने पर भी भाजपा का कुछ नहीं बिगड़ने वाला। यदि वह किसी का कुछ बना या बिगाड़ सकते तो अपने बेटे को दो बार से ऊंचाहार का विधायक न बना लेते जिसको टिकट न देने पर भाजपा छोड़कर गए हैं। भारतीय जनता पार्टी संसार के सभी राजनीतिक दलों में सबसे बड़ी पार्टी है, उसे महासागर की संज्ञा दी जाती है। समुद्र में कितने जीव इधर से उधर होते हैं, क्या कभी महासागर पर कोई प्रभाव पड़ता है।

‘टिकट नहीं मिला तो पार्टी पर कीचड़ उछाल रहे हैं मौर्य’

उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद की लड़की, जो बिधूना की सांसद हैं, ने भी उनकी निन्दा की है। उनका लड़का ऊंचाहार से टिकट मांग रहा था,भाजपा ने नहीं दिया। पिछले दो बार से वह हार रहा है, तीसरी बार भी उसी को विधायक बनाना चाहते थे। जब टिकट नहीं मिला तो पार्टी छोड कीचड़ उछाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनके पूरे परिवार को सम्मान दिया, उनकी बेटी को सांसद बनाया। स्वयं उन्हें कैबिनेट मंत्री और परिवार को भी बहुत सहयोग किया, इसके बावजूद भी कुछ कमी रह गई थी। उन्हें अपना चरित्र देखना चाहिए। मौर्य जी को यह गलतफहमी है कि वह किसी को बना या बिगाड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: 18 से पूरी तरह छंट जायेगा राजधानी का कोहरा

जब वह अपने लड़के को चुनाव नहीं जिता पाए तो दूसरे को क्या बनाएंगे और बिगाड़ेंगे। श्री कुशवाहा ने कहा कि मैं 12 वर्ष तक कुशवाहा समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष रहा हूं । मैंने तो कभी नहीं कहा कि मैं बनाता हूं या किसी को बिगाड़ता हूं। आप भी देख लेना र्मार्य जी को जो गलतफहमी है वह 10 मार्च के बाद दूर हो जाएगी। उसके बाद आपसे मिलूंगा बताऊंगा कि मौर्य जी का फैसला गलत है।

 

संबंधित समाचार