बरेली: कोरोना की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा निगम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या और इसके प्रभाव से बचाव के लिए जागरूकता अभियान शुरू करने जा रहे हैं। इस दौरान लोगों को बताया जाएगा कि वे किस तरह से महामारी से बचाव करते हुए सुरक्षा के उपाय कर सकते हैं। इस दौरान लोगों को ज्यादा …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या और इसके प्रभाव से बचाव के लिए जागरूकता अभियान शुरू करने जा रहे हैं। इस दौरान लोगों को बताया जाएगा कि वे किस तरह से महामारी से बचाव करते हुए सुरक्षा के उपाय कर सकते हैं। इस दौरान लोगों को ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने जागरूकता अभियान को लेकर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक की और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। नामित नोडल अधिकारियों को वार्ड में सीएचसी, पीएचसी में साफ सफाई की व्यवस्थाओं साथ ही टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा है। नगर निगम क्षेत्र में 14600 वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। नगर आयुक्त ने नोडल अफसर और अलग-अलग जोन के लिए टीमों का भी गठन किया है। ये टीमें समन्वय स्थापित कर जनता को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करेंगे।

यदि कैम्प के स्थल परिवर्तन की जरूरत समझी जाये तो जनहित में शिविर का स्थान भी बदला जा सकता है। बैठक में सीएचसी व पीएचसी में साफ सफाई की खास तौर से सफाई रखने के लिए व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

संबंधित समाचार