आज का राशिफल। 15 जनवरी, 2022
मेष आज अधूरे कार्य आप समय पर पूर्ण कर लेंगे। आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी। वृष आज आय के नए स्रोत विकसित होंगे। व्यापार में बड़े अनुबंध करने के लिए …
मेष
आज अधूरे कार्य आप समय पर पूर्ण कर लेंगे। आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी।
वृष
आज आय के नए स्रोत विकसित होंगे। व्यापार में बड़े अनुबंध करने के लिए दिन शुभ है। आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। शत्रुओं की गतिविधियों को नजरंदाज न करें। व्यवहार में लचीलापन रखें। दोपहर को आपके घर में कुछ परेशानियां हो सकती है।
मिथुन
आज विधिक मामलों को लेकर लापरवाही न करें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। हित शत्रुओं से सावधान रहें। आप कुछ नया और रचनात्मक करने का प्रयास करेंगे। आपके व्यक्तित्व से लोग काफी आकर्षित रहेंगे।
कर्क
आज अपरिचित लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। व्यापार के लिए मित्रों से सहयोग ले सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शाम के समय आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।
सिंह
आज सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी। व्यापार में अचानक धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन बहुत रसमय रहेगा। आज आप कम मेहनत के बावजूद उत्तम परिणाम प्राप्त कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन दिया जा सकता है।
कन्या
आज बच्चों के साथ आप बहुत अच्छा समय बितायेंगे। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। माता-पिता की आज्ञा लेकर ही नए काम शुरू करें। प्रेम संबंधों को लेकर भावुक हो सकते हैं। छोटी-मोटी परेशानियों को आसानी से मैनेज कर लेंगे।
तुला
आज आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी चाहिये। आप लोगों के छिपे हुए मनोभावों को समझ लेंगे। प्रेम सम्बन्धों में नयापन बढ़ेगा। धर्म-कर्म में आपकी अभिरुचियां बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको परेशानी होगी।
वृश्चिक
आज पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद उभर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आधिकारिक यात्रा करनी पड़ेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। शाम को ठंड लगने के कारण पेट दर्द और बुखार की समस्या हो सकती है।
धनु
आज जीवन साथी आपकी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। जॉब में बदलाव की संभावना बन रही है। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे।
मकर
आज आपका दिन बहुत शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद मिल सकता है। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। माता-पिता के साथ अनबन दूर होगी। प्रेमी जन के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। गले में संक्रमण की समस्या हो सकती है।
कुंभ
आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना आपके लिए हितकर होगा। नसों में खिंचाव के कारण दर्द हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर भ्रमित रहेंगे। प्रेमी जन के प्रति नजदीकी बढ़ेगी।
मीन
आज घर की सजावट में आप काफी ध्यान देंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। बाहर का भोजन करने से बचें। दिन की शुरुआत बहुत ही शुभ रहने वाली है। व्यापार में आपको बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।
