लड़की हूं, लड़ सकती हूं के नारे पूरी तरह से खोखले: अवनीश कुमार
गोरखपुर। प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए जनता से लोकलुभावन वादे कर सत्ता हथियाना चाहती है। लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा सिर्फ उत्तर प्रदेश की महिलाओं में भेदभाव पैदा करने के लिए लगा रहीं हैं। जबकि प्रियंका के कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं पर आए दिन …
गोरखपुर। प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए जनता से लोकलुभावन वादे कर सत्ता हथियाना चाहती है। लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा सिर्फ उत्तर प्रदेश की महिलाओं में भेदभाव पैदा करने के लिए लगा रहीं हैं। जबकि प्रियंका के कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं पर आए दिन अत्याचार एवं बलात्कार की घटनाएं सरेआम घट रही हैं, लेकिन प्रियंका और उनकी पार्टी इस विषय पर चुप्पी साधे हुए हैं।
उक्त बातें अलवर राजस्थान में एक मूक-बधिर दिव्यांग बच्ची के साथ हुए गैंगरेप की घटना पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ उत्तरप्रदेश के सह संयोजक अवनीश कुमार प्रजापति ने उक्त बातें कहीं । श्री प्रजापति ने कहा कि राजस्थान के अलवर में जिस तरह से एक मूक-बधिर दिव्यांग बच्ची के साथ मानवीय मूल्यों को ताक पर रखकर गैंगरेप की घटना हुई है।
यह मानवता को शर्मशार करने वाली है। निर्भया कांड के बाद यह सबसे बड़ी घटना है लेकिन प्रियंका न पीड़िता से मिलीं न ही उसके परिवार से अभी तक दोषियों के उपर कार्यवाही न होना कांग्रेस सरकार की लचर कानून व्यवस्था को प्रदर्शित करता है। उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार से पीड़िता को तत्काल 50 लाख की सहायता देने एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर विश्वविद्यालय के 76 हजार विद्यार्थियों ने जमा किया परीक्षा शुल्क, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं
