रायबरेलीः अनियंत्रित बोलेरो ने सवारियों से भरी टेंपो को मारी जोरदार टक्कर, 12 लोग घायल
रायबरेली। रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के चौकी घुरवारा के मधुकरपुर के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने सवारियों से भरी टैंपो को टक्कर मार दी। हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। छह घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच …
रायबरेली। रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के चौकी घुरवारा के मधुकरपुर के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने सवारियों से भरी टैंपो को टक्कर मार दी। हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। छह घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शनिवार सुबह एक बोलेरो अमेठी से डलमऊ जा रही थी। बोलेरो को निधि तिवारी (26 वर्ष) पत्नी पुनीत मिश्रा निवासी पुरे नगरहन का पुरवा बाबूपुर सरैया, थाना जगदीशपुर अमेठी चला रही थी।
मधुकरपुर के पास बोलेरो संख्या यूपी- 32 जेवाई- 0091से निधि का नियंत्रण छूट गया और बोलेरो बेकाबू होकर सामने से आ रहे टैंपो से भिड़ गई। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा टैंपो और बोलेरो सवार लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में टैंपो सवार राम किशोर वर्मा उर्फ मास्टर (65 वर्ष) निवासी सराय दिलावर डलमऊ के पैर में फ्रैक्चर हो गया तथा नाक भी जख्मी हो गई।
वहीं राम दुलारे (25 वर्ष) पुत्र राम बहादुर पासवान निवासी धीरनपुर गदागंज, अमित पासवान (22 वर्ष) पुत्र बाबूलाल निवासी मनेहरू भदोखर, मालती देवी 30 वर्ष) पत्नी राम नरेश निवासी भगवानपुर डलमऊ, आशुतोष कुमार (27 वर्ष) पुत्र बसंत सिंह निवासी बराईन हरचंदपुर, विमलेश कुमार रैदास (20 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार निवासी खड़गपुर, कुर्मियाना डलमऊ घायल हो गए।
साथ ही बोलेरो सवार निधि तिवारी, रमेश तिवारी, चंद्रवती तिवारी (51 वर्ष) पत्नी घनश्याम तिवारी, बसंत कुमारी (45 वर्ष) पत्नी रमेश चंद्र, आदर्श तिवारी (25 वर्ष) पुत्र अर्जुन व ज्योति तिवारी (26 वर्ष) पत्नी जितेंद्र तिवारी निवासी पुरे नगरहन का पुरवा बाबूपुर सरैया, थाना जगदीशपुर अमेठी घायल हो गए। घायलों में राम किशोर और आशुतोष की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से छह घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डलमऊ कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी का कहना है कि सड़क हादसों में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
यह भी पढ़ें:-HDFC बैंक का तीसरी तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 10,342 करोड़ रुपये पर पहुंचा
