बहराइच: डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बहराइच। रूपईडीहा पुलिस, सर्विलांस और एसएसबी- एनसीबी के जवानों ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए दो तस्करों को 151 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक को पुलिस ने सीज कर दिया है। जबकि तस्करों को जेल भेज दिया है। स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में डेढ़ करोड़ रुपए है। बहराइच जिले में सीमा …
बहराइच। रूपईडीहा पुलिस, सर्विलांस और एसएसबी- एनसीबी के जवानों ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए दो तस्करों को 151 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक को पुलिस ने सीज कर दिया है। जबकि तस्करों को जेल भेज दिया है। स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में डेढ़ करोड़ रुपए है। बहराइच जिले में सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी बढ़ गई है। शुक्रवार को मोतीपुर पुलिस ने स्मैक के साथ तस्करों को पकड़ा था।
वहीं शनिवार को रूपईडीहा में एसएसबी एनसीबी और पुलिस टीम आने जाने वाले लोगों की तलाशी ले रहे थे। थानाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी ने बताया किसर्विलांस प्रभारी निखिल श्रीवास्तव, उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह की अगुवाई में पुलिस और एसएसबी टीम नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन के निकट गश्त करते हुए पहुंची। तभी दो लोग संदिग्ध अवस्था में मिले। उन्हें रोक कर तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान दोनों के पास से 151 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों तस्करों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद स्मैक को सीज कर दिया गया है।
जबकि पकड़े गए तस्कर एजाज अहमद पुत्र निसार अहमद निवासी लहरपुर सहजना रूपईडीहा और दरगाह थाना क्षेत्र के मंसूरगंज मोहल्ला निवासी नफीस पुत्र रईस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसएसबी के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में डेढ़ करोड़ रुपए है। गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान एसएसबी के एएसआई सिकंदर सिंह, प्रवीन डोकारी, दुर्गेश सिंह, बृजेश कुमार, राकेश कुमार, सर्विलांस टीम के नितिन अवस्थी समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-रायबरेलीः अनियंत्रित बोलेरो ने सवारियों से भरी टेंपो को मारी जोरदार टक्कर, 12 लोग घायल
