पीलीभीत: प्रेमिका से मिलने घर जाना पड़ा भारी, परिवार वालों ने की प्रेमी की जमकर पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/गुलाबटांडा, अमृत विचार। देर रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी की मुश्किल बढ़ गई। कमरे में अचानक आए परिवार वालों ने दोनों को पकड़ लिया। जिसके बाद प्रेमी की जमकर पिटाई की गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। प्रेमी को हिरासत में लेकर पुलिस थाने आ गई। …

पीलीभीत/गुलाबटांडा, अमृत विचार। देर रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी की मुश्किल बढ़ गई। कमरे में अचानक आए परिवार वालों ने दोनों को पकड़ लिया। जिसके बाद प्रेमी की जमकर पिटाई की गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। प्रेमी को हिरासत में लेकर पुलिस थाने आ गई। कार्रवाई के लिए प्रेमिका के परिवार वालों से तहरीर मांगी गई है।

माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव की निवासी 14 वर्षीय किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों छिपकर एक दूसरे से मिला करते थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी उसके घर पहुंच गया। परिवार की नजरों से छिपते-छिपाते दोनों एक कमरे में पहुंच गए।

इसी बीच कमरे से आहट होने पर परिवार के लोग जाग गए और शक हो गया। इसके बाद परिजन कमरे में पहुंचे और प्रेमी को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। शोर पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। प्रेमी खुद को फंसता देख माफी मांगने में जुट गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जुटाई। जिसके बाद प्रेमी को पकड़कर थाने ले आई। क्षेत्र के एक गांव में हुई वारदात से खलबली मची रही।मामला चर्चा का विषय बना रहा।

संबंधित समाचार