यूपी चुनाव: रामवीर उपाध्याय ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
आगरा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के निलंबित विधायक रामवीर उपाध्याय ने शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। हाथरस जिले की सादाबाद सीट से विधायक रामवीर उपाध्याय ने शुक्रवार को बसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो …
आगरा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के निलंबित विधायक रामवीर उपाध्याय ने शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। हाथरस जिले की सादाबाद सीट से विधायक रामवीर उपाध्याय ने शुक्रवार को बसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी थी।
पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीकांत माहेश्वरी ने उपाध्याय को सदस्यता ग्रहण करायी। बसपा के प्रमुख ब्राह्मण नेताओं में शामिल उपाध्याय ने शुक्रवार को कहा था कि बसपा अपने सिद्धांतों से भटक चुकी है। बसपा सुप्रीमो मायावती को भेजे अपने त्यागपत्र में उन्होने कहा था कि वह पिछले 25 वर्ष से बसपा के सक्रिय सदस्य रहे और पार्टी के लगातार घटते जनसमर्थन के लिये आगाह भी किया मगर पार्टी नेतृत्व ने इसकी समीक्षा नहीं की।
अखिलेश के साथ भीम आर्मी का गठबंधन नहीं: चंद्रशेखर
लखनऊ। भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर रावण ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को दलितों की जररूत नहीं होने का आरोप लगाते हुये कहा कि उनकी पार्टी फिलहाल सपा से गठबंधन नहीं करेगी। चंद्रशेखर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गठबंधन में शायद उनकी पार्टी को रखना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी भीम आर्मी के साथ गठबंधन पर सहमत नहीं है। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को रोकना हमारा लक्ष्य है। लेकिन अब दलित अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: प्रेमिका से मिलने घर जाना पड़ा भारी, परिवार वालों ने की प्रेमी की जमकर पिटाई
