यूपी चुनाव: छह रुपये पड़ेगी चाय की चुस्की, खाने का जायका 80 में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग की ओर से प्रत्याशियों के खर्च की सीमा निर्धारित की गई है। इस बार यूपी चुनाव में आयोग ने प्रत्याशियों के खर्च की सीमा 28 लाख से बढ़ाकर 40 लाख रुपये की है। बढ़ती महंगाई की वजह से खर्च सीमा में चुनाव आयोग ने इजाफा किया है। अब …

अयोध्या। विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग की ओर से प्रत्याशियों के खर्च की सीमा निर्धारित की गई है। इस बार यूपी चुनाव में आयोग ने प्रत्याशियों के खर्च की सीमा 28 लाख से बढ़ाकर 40 लाख रुपये की है। बढ़ती महंगाई की वजह से खर्च सीमा में चुनाव आयोग ने इजाफा किया है।

अब अगर उम्मीदवार ने किसी समर्थक को चाय पिलाई तो वह छह रुपये की पड़ेगी। वहीं, भोजन कराने पर उसके खर्च में 80 रुपये जोड़े जाएंगे। साथ शर्त रखी गई है कि प्रत्याशी को अधिकांश खर्च डिजिटल पेमेण्ट या चेक के जरिए ही करना होगा। प्रत्याशी को चुनाव लड़ने के लिए एक खाता खोलना होगा। उम्मीदवार 10 हजार रुपये तक ही नकद खर्च कर सकेंगे। इतनी रकम किसी फर्म या व्यक्ति को नकद भुगतान की जा सकेगी।

किराए पर ली जाने वाली चीजों की रेट लिस्ट तय

एम्पलीफायर एवं माइक्रोफोन 8 सौ रुपया प्रतिदिन, पाण्डाल 8 रुपया वर्ग फिट, कपड़े का बैनर 7 रुपया प्रति वर्ग फुट, कपड़े का झण्डा 5 सौ रुपया सैकड़ा, हैण्डबिल 350 से 450 प्रति हजार, कट आउट लकड़ी के 12 सौ प्रति नग, गेट का निर्माण 60 रुपया प्रति नग, फ्लैक्स के बैनर 350 रुपया निर्धारित किया गया है।

यूपी चुनाव पर खर्च के लिए निगरानी के लिए टीमें मुस्तैद

विस चुनाव में प्रत्याशियों की खर्च सीमा तय करने के लिए व्यय अनुवीक्षण की टीमें लगाई गई हैं। जिसमें स्थानीय स्तर पर निर्धारित टीमों के अलावा प्रेक्षक के व्यय अनुवीक्षण के सिपहसलार रहेंगे। इसी साथ चुनावी खर्च का मीटर घूमना शुरू हो जाएगा। प्रशासन चुनाव में होने वाले का आकलन करने के लिए प्रचार से जुड़ी सभी चीजों के रेट तय कर दिए हैं। यह रेट बाजार में कराए गए सर्वे के आधार पर निर्धारित किए गए हैं।

किराया भी कर दिया गया तय

चुनाव प्रचार कार का किराया एक हजार रुपया प्रतिदिन जीप , टेम्पो , कार का किराया एक हजार रुपये प्रतिदिन और डीजल या पेट्रोल का दाम अलग से। ट्रक का दाम ढाई हजार रुपये प्रतिदिन और ट्रैक्टर का किराया आठ सौ रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें: अयोध्या: 180 लीटर कच्ची शराब बरामद, दो गिरफ्तार, मडना गांव में फिर हुई कार्रवाई

टोपी 30 की, अंगोछा सौ रुपये का

चुनाव प्रचार में अंगोछा की कीमत 100 रुपया प्रति पीस और टोपी का मूल्य 30 रुपया निर्धारित किया गया है। मोटर साइकिल पर रोजाना खर्च 300 रुपया प्रतिदिन का रखा गया है। इन सबका लेखा-जोखा प्रत्याशी को आयोग की ओर से निर्धारित किए गए व्यय रजिस्टर में भी दर्ज करना होगा।

संबंधित समाचार