राजस्थान: नागौर में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, दो लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले में शनिवार सुबह सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जोधपुर बाईपास पर यह हादसा एक बस और कार की टक्कर के कारण हुआ। घने कोहरे के बीच नागौर से जोधपुर जा रही कार …

जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले में शनिवार सुबह सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जोधपुर बाईपास पर यह हादसा एक बस और कार की टक्कर के कारण हुआ। घने कोहरे के बीच नागौर से जोधपुर जा रही कार सामने से आ रही बस से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में सीता (65), संजू (22), राहुल (10) अजय (5) और भालीराम (42) की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें-

तमिलनाडु: पोंगल के त्योहार के दौरान पालामेडु में जल्लीकट्टू का उत्साह

 

संबंधित समाचार