सीएम योगी, अखिलेश व प्रियंका ने मायावती को दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष व सूबे की पूर्व सीएम मायावती को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को उनके जन्मदिन की बधाई दी। योगी ने अपने संदेश में कहा, “बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री …

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष व सूबे की पूर्व सीएम मायावती को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को उनके जन्मदिन की बधाई दी। योगी ने अपने संदेश में कहा, “बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है। ”

मायावती का आज 66वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यकर्ताओं से उनका जन्मदिन मनाते समय कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की। इस बीच सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी यहां संवाददाता सम्मेलन में मायावती को जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुये उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों सूची, सीएम योगी गोरखपुर शहर से व केशव मौर्य सिराथू सीट से लड़ेंगे चुनाव, देखें लिस्ट

वहीं सपा की ओर से ट्वीटर पर भी बधाई संदेश में कहा गया है, “बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मायावती को जन्मदिन की बधाई देते हुये कहा, “बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ रखें एवं लंबी आयु प्रदान करें।”

यह भी पढ़ें:-Punjab Election 2022: कांग्रेस ने जारी की 86 उम्मीदवारों की पहली सूची, चमकौर से चन्नी…अमृतसर पूर्व से सिद्धू को टिकट

 

संबंधित समाचार