बहराइच: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के मटेरा के शांति नगर भौखारा गांव निवासी युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे युवक जमीन पर गिर गया। गंभीर हालत में घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ केस …

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के मटेरा के शांति नगर भौखारा गांव निवासी युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे युवक जमीन पर गिर गया। गंभीर हालत में घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मटेरा थाना क्षेत्र के शांति नगर भौखारा गांव निवासी रहीश (35) पुत्र नूर अहमद निजी कार्य से शुक्रवार को शंकरपुर बाजार गया था। रात आठ बजे शंकरपुर निवासी जुनेद और दो अज्ञात ने रहीश पर कट्टे से फायर कर दिया। जिससे रहीश घायल होकर जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने घायल के भाई जमाल अहमद को सूचना दी। भाई 10 मिनट में ही शंकरपुर पहुंच गया। उसने गोली लगने से घायल भाई को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके बाद थाने में तहरीर दी।

थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर जुनेद और दो अज्ञात के विरुद्ध प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया गया है। उप निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का बयान दर्ज किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी गोली लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। फिलहाल सभी बिंदु पर जांच चल रही है। पैर में मारी गोली थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों ने युवक के पैर में गोली मारी है। कई जगह छर्रे लग गए हैं। खून भी काफी निकल गया है।

यह भी पढ़ें:-गणतंत्र दिवस परेड: कोरोना के चलते 24 हजार लोगों को ही उपस्थित रहने की अनुमति

संबंधित समाचार