वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पंजाब ने देहरादून को हराकर फाइनल जीता
रामनगर, अमृत विचार। आंबेडकर क्लब गांधीनगर की ओर से मालधन चोड़ नंबर तीन में आयोजित दो दिवसीय दिन-रात्रि ऑल इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पंजाब की टीम ने फाइनल में कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबला खन्ना क्लब पंजाब और देहरादून की टीमों के बीच खेला गया। पंजाब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते फाइनल मुकाबला अपने …
रामनगर, अमृत विचार। आंबेडकर क्लब गांधीनगर की ओर से मालधन चोड़ नंबर तीन में आयोजित दो दिवसीय दिन-रात्रि ऑल इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पंजाब की टीम ने फाइनल में कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबला खन्ना क्लब पंजाब और देहरादून की टीमों के बीच खेला गया। पंजाब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया।
निर्णायक मंडल में कार्तिक योगी और भारत भट्ट रहे। उद्घोषक की भूमिका में संजय टम्टा व शंकर लाल रहे। स्कोरर जिम्मेदारी सुरेंद्र राणा ने निभाई। शानदार प्रदर्शन करने वाले खन्ना क्लब पंजाब के रोबिन सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया, जबकि देहरादून के सोही सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित कर ट्रॉफी दी गई।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि श्वेता माशीवाल ने विजेता टीम पंजाब व उपविजेता टीम देहरादून के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण समारोह में गगन शर्मा, हरीश दफौटी, मनीषा आर्या, संजय मेहता, मो.इसरार अंसारी, रन फॉर लाइफ के सुशील कुमार, विनोद आर्या, दिनेश कुमार, गौरव कुमार, राजकमल टम्टा, आंचल, सागर कुमार, साहिल कुमार आर्यन कुमार, पवन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार, उपाध्यक्ष गौरव कुमार व सचिव मयंक साहनी ने सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
