बहराइच: मवेशियों के बाड़े में लगी आग, तीन मवेशी झुलसे
बहराइच। बौंडी के जिहुरा मारौचा गांव में स्थित पशु बाड़े में देर रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे पशु बाड़े में बंधे तीन मवेशी झुलस गए। सभी का इलाज चल रहा है। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम जिहुरा मरौचा के ग्राम उदासियापुरवा निवासी मनीष यादव पुत्र गया प्रसाद पशु पालन का काम …
बहराइच। बौंडी के जिहुरा मारौचा गांव में स्थित पशु बाड़े में देर रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे पशु बाड़े में बंधे तीन मवेशी झुलस गए। सभी का इलाज चल रहा है।
बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम जिहुरा मरौचा के ग्राम उदासियापुरवा निवासी मनीष यादव पुत्र गया प्रसाद पशु पालन का काम करते हैं। पशुओं की बेहतर देखभाल के लिए पशु बाड़ा भी है। शुक्रवार रात को पशु बाड़ा में मवेशी बांधे गए थे। रात 12 बजे के आसपास अज्ञात कारणों से पशु बाड़ा में आग लग गई।
पढ़ें: हरदोई: आज मिले 117 कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची 559
मवेशियों को आग से लिपटा देख डर गए लोग
मवेशी लपटों से गिरकर चिल्लाने लगे। इस पर ग्रामीण दौड़े। सभी ने आग को बुझाया। इसके साथ ही आग में झुलसे मवेशियों राजकीय पशु चिकित्सालय में इलाज कराया गया। आग लगने की सूचना लेखपाल को दी गई। लेखपाल रमेश तिवारी ने घटनास्थल का मुआयना किया। नुकसान की रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। मवेशी मालिक मनीष ने बताया कि आग अज्ञात कारणों से लगी है।
बहराइच: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
यूपी के बहराइच जिले के मटेरा के शांति नगर भौखारा गांव निवासी युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे युवक जमीन पर गिर गया। गंभीर हालत में घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/bahraich-bike-riding-miscreants-shot-young-man-condition-critical/
