साहिबाबाद में सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा ने भरा पर्चा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिये जारी नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी अमरपाल शर्मा ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। साहिबाबाद सीट से एकमात्र हुआ नामांकन राज्य निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले चरण में …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिये जारी नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी अमरपाल शर्मा ने अपना नामांकन पत्र जमा किया।
साहिबाबाद सीट से एकमात्र हुआ नामांकन
राज्य निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले चरण में मतदान वाले 11 जिलों की 58 सीटों पर शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुयी थी जिसमें पहले दिन शामली की कैराना विधानसभा में एक पर्चा भरा गया था जबकि आज साहिबाबाद सीट पर एकमात्र नामांकन हुआ। हालांकि इस दौरान कई जिलों में नामांकन पत्र खरीदे गये हैं।
पहले चरण के लिये मतदान 10 फरवरी को मतदान होगा जबकि नामांकन की आखिरी तारीख 21 जनवरी नियत की गयी है। इस बीच चुनाव आयोग ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पाबंदियों को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया है हालांकि इस बार आयोग ने प्रतिबंधों में कुछ ढील भी दी है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: पारा में दहेज के लिए महिला की हत्या, पांच पर मामला दर्ज, पति गिरफ्तार
जुलूस, रैली पर प्रतिबंध रहेंगे बरकरार
आयोग के अनुसार 22 जनवरी तक रोड शो, पदयात्रा, वाहन रैली और जुलूस आदि में प्रतिबंध बरकरार रहेंगे, जबकि राजनीतिक दलों को अधिकतम 300 व्यक्तियों या हॉल की क्षमता के 50 फीसदी के साथ ‘इनडोर’ बैठकें करने की अनुमति दे दी गयी है। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों , राज्य और ज़िला प्रशासन को आदर्श आचार संहिता मॉडल के प्रावधानों और कोविड के व्यापक दिशानिर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ जेल ने एक दिन पूर्व ही रिहा कर दिया आतंकी, अब खुलेआम घूम रहा
