रामपुर: दो युवक सराफ की दुकान से 51 ग्राम सोने के जेवर लेकर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। ग्राहक बनकर सराफा की दुकान पर पहुंचे दो युवक करीब पांच तोले सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले भी घटनाएं हो चुकी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के जामा मस्जिद के सामने …

रामपुर,अमृत विचार। ग्राहक बनकर सराफा की दुकान पर पहुंचे दो युवक करीब पांच तोले सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले भी घटनाएं हो चुकी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के जामा मस्जिद के सामने विवेक कुमार रस्तोगी की सर्राफा की दुकान है।

रोजना की तरह वह शनिवार दोपहर को अपनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान दोपहर करीब तीन बजे दो युवक ग्राहक बनकर उसकी दुकान पर पहुंच गए। उसके बाद विवेक से उन्होने कई प्रकार के सोने के जेवर देखे। दुकान पर भीड़ अधिक होने के कारण दोनों युवक वहां से करीब 51 ग्राम सोने के जेवर लेकर वहां से फरार हो गए।

कुछ देर बाद जब विवेक ने अपने जेवर गायब देखे, तो उसके होश उड़ गए। जेवर गायब होने की जानकारी मिलने के बाद आस-पास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। उसने सारा मामला बताया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। उसके बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जहां दोनों आरोपी उसमे कैद हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले की तहरीर शहर कोतवाली को दी गई है, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शहर कोतवाल प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि दो युवक ग्राहक बनकर आए थे। उसके बाद जेवर ले गए। इस मामले में जांच की जा रही है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है।

 

संबंधित समाचार