UP Election 2022: AIMIM ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस-इ-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM ) ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। यह सूची पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जारी की।इस लिस्ट में नौ उम्मीदवार शामिल है। किनके किनके नाम हैं एमआईएम की लिस्ट में एमआईएम की …

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस-इ-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM ) ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। यह सूची पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जारी की।इस लिस्ट में नौ उम्मीदवार शामिल है।

किनके किनके नाम हैं एमआईएम की लिस्ट में

एमआईएम की तरफ से जारी की गई लिस्ट में डॉ. महताब को लोनी (गाजियाबाद), फुरकान चौधरी को गढ़ मुक्तेश्वर (हापुड़), हाजी आरिफ को धौलोना (हापुड़), रफत खान को सिवाल खास (मेरठ), जीशान आलम को सरधाना (मेरठ), तस्लीम अहम को किठोर (मेरठ), अमजद अली को बेहट (सहारनपुर), शाहीन रजा खान को बरेली-124 (बरेली) मरगूब हसन को सहारनपुर देहात (सहारनपुर) विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।

अकेले चुनाव लड़ रही है असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में अकेले ताल ठोक रही है। एमआईएम ने प्रदेश की 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। ओवैसी की पार्टी 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 38 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा किया था, लेकिन 37 सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो गई थी। एमआईएम को इस चुनाव में 0.24 फीसदी वोट मिले थे। यूपी के इस साल हो रहे चुनाव के लिए एमआईएम ने पहले ओम प्रकाश राजभर की पार्टी से समझौता किया था। लेकिन बाद में राजभर में समाजवादी पार्टी से समझौता कर लिया। इसके बाद एमआईएम यूपी की राजनीति में अकेले पड़ गई।

यह भी पढ़ें:-UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी कर रही उम्मीदवारों की घोषणा, गोरखपुर की इस सीट से उम्मीदवार CM योगी 

 

संबंधित समाचार