अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूदौली/अयोध्या। रूदौली थाना क्षेत्र के कोलवा गांव के बाहर रविवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। सुबह-सुबह कोलवा गांव के बाहर …

रूदौली/अयोध्या। रूदौली थाना क्षेत्र के कोलवा गांव के बाहर रविवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

सुबह-सुबह कोलवा गांव के बाहर स्थित एक मुर्गी फार्म के बगल में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे युवक का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हल्का दरोगा रवीश कुमार यादव ने बताया कि मृतक की पहचान गांव के निवासी सलमान पुत्र मोहर्रम अली के रूप में हुई है। लोगों के मुताबिक सलमान प्रतिदिन शाम को 6 बजे घर से निकल जाता था और रात में कभी घर आता था तो कभी मुर्गी फार्म पर ही सो जाता था।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: आगामी विधानसभा चुनाव के रण में उतरने को योगी तैयार, बोले- पार्टी जहां से कहेगी मैं वहां से चुनाव लडूंगा

इसलिए कल न आने पर किसी ने उसकी खोजबीन भी नहीं की। सलमान रविवार सुबह भी नहीं आया तो परिजन खोजने के लिए निकले। इस दौरान उसका शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया परिजनों की ओर से भी अभी कोई तहरीर नही आई हैं। हालांकि गांव में इस घटना को लेकर कई तरह की चचार्एं भी हैं।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों सूची, सीएम योगी गोरखपुर शहर से व केशव मौर्य सिराथू सीट से लड़ेंगे चुनाव, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार