रामपुर : घर की चौपाल पर सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या
शहजादनगर/रामपुर,अमृत विचार। घर की चौपाल पर सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शहजादनगर थाना …
शहजादनगर/रामपुर,अमृत विचार। घर की चौपाल पर सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव झुनैया निवासी 58 साल के सोरन सिंह शनिवार रात को घर की चौपाल पर सो रहा था। रात के समय अज्ञात लोगों ने सो रहे सोरन सिंह पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। लेकिन जब तक सोरन सिंह की मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या की वजह तलाश रही है।
