Birthday Special: सिद्धार्थ मल्होत्रा एक फिल्म से कमाते हैं इतना? जानिए कैसी उनकी लाइफ स्टाइल
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए आज का दिन बहुत खास है। दरसअल सिद्धार्थ मल्होत्रा का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म शेरशाह में अपनी दमदार एक्टिंग के बल पर सिद्धार्थ …
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए आज का दिन बहुत खास है। दरसअल सिद्धार्थ मल्होत्रा का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म शेरशाह में अपनी दमदार एक्टिंग के बल पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा को फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर करियर के ऊंचे पायदान पर पहुंच गए। इन दिनों सिद्धार्थ कियारा आडवाणी संग रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं।

इस के अलावा सिद्धार्थ अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में रहते हैं। क्या आपको पता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा एक फिल्म के लिए कितने रुपये चार्ज करते हैं। सिद्धार्थ की कुल संपत्ति कितनी हैं, उनका घर, कार कलेक्शन कैसा है? चलिए जानते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा की कमाई के बारे में।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की नेटवर्थ 10 मिलियन हैं। भारतीय रुपयों में 75 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के सिद्धार्थ मालिक हैं। एक्टर होने के साथ ही सिद्धार्थ मॉडल भी हैं। उनकी महीने की कमाई 50 लाख से ज्यादा है और सालाना 6 करोड़ रुपये तक कमा लेते हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की कमाई
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की मोटी कमाई फिल्मों से होती है। सिद्धार्थ एक फिल्म के लिए 5 से 7 करोड़ रुपये फीस लेते है। इसके अलावा सिद्धार्थ के पास आठ ब्रांड के एंडोर्समेंट का काम है। सिद्धार्थ न्यूजीलैंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। सिद्धार्थ विज्ञापनों के प्रचार के लिए दो से तीन करोड़ रुपये तक लेते हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा का कार कलेक्शन
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को बाइक का शौक है। उनके पास हार्ले डेविडसन अमेरिकन कंपनी की बाइक है, जिसकी कीमत 14 लाख रुपये हैं। सिद्धार्थ के पास रेंज रोवर की कार है। उनके कार कलेक्शन में वोग भारत की सबसे महंगी एसयूवी, मर्सिडीज़ बेंज एमएल 350 4 मैटिक है।

