महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने एएफसी एशियाई कप से पहले अभ्यास मैदान का वर्चुअल उद्घाटन किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवी मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को यहां खारघर में ‘फुटबॉल महाराष्ट्र सेंटर फॉर एक्सीलेंस’ पर दो अभ्यास मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन किया। दोनों मैदान का इस्तेमाल 20 जनवरी से शुरू होने वाले आगामी एएफसी महिला एशियाई कप में भाग लेने वाली टीमों द्वारा किया जायेगा। ठाकरे ने कहा, ”मैं बहुत खुश …

नवी मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को यहां खारघर में ‘फुटबॉल महाराष्ट्र सेंटर फॉर एक्सीलेंस’ पर दो अभ्यास मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन किया। दोनों मैदान का इस्तेमाल 20 जनवरी से शुरू होने वाले आगामी एएफसी महिला एशियाई कप में भाग लेने वाली टीमों द्वारा किया जायेगा। ठाकरे ने कहा, ”मैं बहुत खुश हूं कि हमने ये मैदान (पिचें) बनायी हैं जिससे काफी युवाओं का फुटबॉलर बनने का सपना साकार होगा।

मैं एएफसी एशियाई कप को शुभकामनायें देता हूं और इसमें भी मुझे लगता है कि हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। ” अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने वर्चुअल तौर पर इस कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने बताया कि देश इस साल के अंत में महिलाओं के लिये अंडर-17 फीफा विश्व कप की भी मेजबानी करेगा।

उन्होंने कहा, ”हमने 2017 में पुरूषों के अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी की थी और इस साल हम 20 जनवरी से एशियाई महिला कप की मेजबानी करने जा रहे हैं जो एशिया का महिलाओं का मुख्य टूर्नामेंट है। ” पटेल ने कहा, ”साथ ही 2022 में महिलाओं का अंडर-17 विश्व कप भी अक्टूबर में आयोजित किया जायेगा और नवी मुंबई इसके फाइनल्स की मेजबानी के लिये चुना गया है। ”

संबंधित समाचार